फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   dm took a review meeting with officers to get controll over corona

संक्रमण रोकने के लिए बढ़ाएं जांच का दायरा : डीएम

Tue, 15 Sep 2020 12:22 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
dm took a review meeting with officers to get controll over corona
संत एंथोनी इंटर कालेज में कोविड 19 की बैठक करते डीएम रूपेश कुमार। - फोटो : PRATAPGARH
-कोविड अस्पताल का निरीक्षण कर सीएमओ को मरीजों की निगरानी करने को कहा
विज्ञापन

प्रतापगढ़। डीएम डा. रुपेश कुमार ने कहा है कि जिले में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए अधिक से अधिक लोगों की सैंपलिंग करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संक्रमित व्यक्ति की पहचान होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही आसपास के लोगों की जांच कराई जाए। अगर सैंपलिंग नहीं होगी तो इससे एक-दूसरे में वायरस फैलता जाएगा।
सोमवार को डीएम ने एल-1 हास्पिटल संत एंथोनी इंटर कालेज का निरीक्षण कर सीएमओ से कोविड अस्पताल एवं होम आइसोलेशन के मरीजों की निगरानी में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। मरीजों को सभी सुविधाएं समय-समय पर देने को कहा। होम आइसोलेशन मरीजों से निरंतर फोन के माध्यम से उनके स्वास्थ्य के सबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए कहा। इस मौके परी सीडीओ अश्निनी कुमार पांडेय, एडीएम शत्रोहन वैश्य प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीएम ने कोरोना मरीज मिलने पर 59 स्थलों को किया सील
प्रतापगढ़ (संवाद)। डीएम ने जिले के उन 59 स्थलों को 14 दिन के सील कर दिया है, जहां कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। मीरा भवन पटवा मोहल्ला सदर, विवेक नगर जेएसएन स्कूल के पास सदर, शुकुलपुर एफसीआई गोदाम के पास, ग्राम प्रगासपुर कंधई हनुमानगंज, बेलखरनाथ, नया मालगोदाम रोड समेत 59 स्थलों को 14 दिन के लिए सील किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 गांव प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में शामिल
प्रतापगढ़ (संवाद)। जिले के 19 गांवों को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित किया गया है। विकास खंड बिहार में रईसपुर, मलाकनारा, बाबागंज में आमामऊ, शाहजमालपुर, मछेहा हरदोपट्टी, फतेशाहपुर, पट्टी में रायचंद्रपट्टी, आसपुर देवसरा में नीमाखुर्दकला, काशीपुर, सांगीपुर में बलीपुरबोडवा, लालगंज में कटरासंग्रामसिंह, लक्ष्मणपुर में भटनी, ब्लाक मानधाता में पूरेछाया, लाखूपुर, परसरामपुर, रामपुर संग्रामगढ़ में गोविंदरसूलपुर, कुंडा में जसौली, हरिशंकर एवं संडवा चंद्रिका में पीथीपट्टी गांव का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed