फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   DM stopped salary of four superintendents including Kalakankar till advance order

Pratapgarh News: कालाकांकर समेत चार अधीक्षक का अग्रिम आदेश तक डीएम ने रोका वेतन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
DM stopped salary of four superintendents including Kalakankar till advance order
आशा बहुओं का समय से मानदेय न जारी करने से खफा डीएम ने कालाकांकर, गौरा, अमरगढ़ और कौहड़ौर सीएचसी अधीक्षक का वेतन रोकने का आदेश सीएमओ को दिया है। वहीं पट्टी सीएचसी में जल जमाव होने के कारण डीएम ने अधीक्षक की फटकार लगाई।
विज्ञापन

डीएम संजीव रंजन सोमवार देर शाम कैंप कार्यालय में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक कर रहे थे। जिसमे जनपद के सीएचसी अधीक्षक के साथ सीएमओ, जिला मलेरिया अधिकारी और डिप्टी सीएमओ मौजूद रहे। कालाकांकर, गौरा, अमरगढ़ और कोहड़ौर सीएचसी अधीक्षक आशा बहुओं का समय से मानदेय का भुगतान नहीं कर रहे हैं। इससे खफा डीएम ने इन सीएचसी अधीक्षक का अग्रिम आदेश तक वेतन जारी करने से सीएमओ को रोक दिया। उन्होंने एक से 31 अक्तूबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 11 से 31 अक्तूबर तक दस्तक अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने पंचायती राज विभाग एवं नगरीय निकाय के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक गांव व वार्ड में साफ सफाई, झाड़ियों की कटाई, एंटी लार्वा छिड़काव, फागिंग, नालों की सफाई कराने को कहा। सीएचसी पट्टी में जलभराव के प्रकरण पर जिलाधिकारी ने प्रभारी चिकित्साधिकारी पट्टी को कड़ी फटकार लगाई। कहा कि जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाये। डीएम ने बच्चों का नियमित टीकाकरण और आशा बहुओं द्वारा प्रसव कराने के मानदेय का भुगतान करने का आदेश दिया। सरकारी के साथ प्राइवेट अस्पताल में प्रसूता या फिर नवजात बच्चों की मौत पर जांच कराने को कहा। समीक्षा में कालाकांकर में प्रसव की प्रगति खराब मिली। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दिव्या मिश्रा, सीएमओ डाॅ. एएन प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed