फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   DM-SP reached jail, Keep checking the barracks for a quarter of an hour

जेल पहुंचे डीएम-एसपी, सवा घंटे तक बैरकों की करते रहे छानबीन

Tue, 31 May 2022 11:37 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
DM-SP reached jail, Keep checking the barracks for a quarter of an hour
जिला जेल का निरीक्षण कर बाहर निकलते जिलाधिकारी नितिन बंसल। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। जिससे जेल में खलबली मची रही। अफसरों ने करीब सवा घंटे तक बैरकों की छानबीन की। हालांकि इस दौरान कोई भी प्रतिबंधित सामान नहीं मिला। बंदियों से समस्याओं की जानकारी ली। अधिकारियों के लौटने के बाद जेल प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल व पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल मंगलवार को अचानक जिला कारागार का निरीक्षण करने जा पहुंचे। अधिकारियों के पहुंचते ही कारागार प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रभारी जेल अधीक्षक आरपी चौधरी से बंदियों के बारे में जानकारी लेने के बाद दोनों बैरकों का निरीक्षण करने पहुंच गए। बैरक नंबर 9,10 व 12 की सघन जांच की मगर, कुछ हाथ नहीं लगा। बंदियों के कपड़ों में भी खोजबीन होती रही।
विज्ञापन

करीब सवा घंटे तक बंदियों की बैरक खंगाली जाती रही। इस दौरान अधिकारियों ने बंदियों से बात कर समस्याओं के बारे में जानकारी ली। बैरकों व शौचालय की समुचित साफ-सफाई के लिए जिलाधिकारी ने जेल अधिकारियों को निर्देश दिया। बंदियों के खाने व अस्पताल बैरक की व्यवस्था का जायजा लिया। जिन मरीजों का अस्पताल के बैरक नंबर एक में इलाज चल रहा था, उन लोगों से भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्देश दिया कि जरूरत होने पर बंदियों को तत्काल इलाज के लिए समुचित इंतजाम होना चाहिए। अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान जेल में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान बंदियों की दूसरी शिफ्ट की मुलाकात रोक दी गई। अधिकारियों के जाने के बाद जेल प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed