{"_id":"5e9f38508ebc3e907664a73f","slug":"dm-reached-to-see-wheat-purchasing-center-reprimanded-the-charge-pratapgarh-news-ald2739258164","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं क्रय केंद्र देखने पहुंचे डीएम, प्रभारी को फटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं क्रय केंद्र देखने पहुंचे डीएम, प्रभारी को फटकारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेल्हा के कोरोना मुक्त होते ही डीएम डा. रुपेश कुमार मंगलवार को गेहूं क्रय केंद्रों की हकीकत देखने निकल पड़े। मजदूरों के हवाले खरीद केंद्र छोड़कर गायब रहने वाले मार्केटिंग इंस्पेक्टर को फटकार लगाते हुए चेताया कि गेहूं खरीद में लापरवाही बरतने पर बख्शा नहीं जाएगा।
डीएम ने सैनिटाइजर और साबुन पानी की पर्याप्त व्यवस्था कराने को कहा। उन्होंने कहा कि केंद्र पर आने वाले और जाने वाले किसानों का हाथ जरुर धुलवाया जाए।
जिले में 15 अप्रैल से प्रारंभ हुई गेहूं खरीद की हकीकत देखने के लिए डीएम डॉ. रुपेश कुमार ने महुली मंडी स्थित गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। केंद्र पर 313 क्विंटल गेहूं की खरीद होने की जानकारी ली और अविलंब किसानों को भुगतान करने कहा। डीएम के आने की जानकारी होते ही आनन-फानन में पहुंचे प्रभारी के बचाव में जिला विपणन अधिकारी रहे।
डीएम साधन सहकारी समिति फेनहा पहुंचे और तैयारियों की जानकारी ली। इस केंद्र पर 208 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई थी। डीएम ने केंद्र प्रभारियों से रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसानों से फोन कर संपर्क करने और अविलंब गेहूं खरीदने को कहा है। यह पहला मौका था जब डीएम गेहूं खरीद केंद्र निकले थे। हालांकि उनके निकलने के पहले ही केंद्र प्रभारियों को जानकारी मिलने पर वह अलर्ट रहे।