फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   DM caught a game of silt cleaning, notice to XEN

डीएम ने पकड़ा सिल्ट सफाई का खेल, एक्सईएन को नोटिस

Thu, 10 Dec 2020 12:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
DM caught a game of silt cleaning, notice to XEN
लालगंज क्षेत्र में नहर में फेंके गये कूड़े को देखते डीएम रूपेश कुमार। - फोटो : PRATAPGARH
नहरों की सिल्ट सफाई में होने वाले खेल को अपनी आंखों से देखकर जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार हैरत में पड़ गए। उन्होंने अफसरों को फटकार लगाते हुए नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

सगरा डीहमेहंदी माइनर सड़क के किनारे सफाई हुई थी, जबकि दो किमी अंदर सफाई ही नहीं हुई थी। इधर तीन बजे जब वह लक्ष्मणपुर धान खरीद केंद्र पहुंचे, तो बाहर ताला लटकता देख एमआई से स्पष्टीकरण तलब किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार बुधवार को सिंचाई विभाग के अफसरों के साथ नहरों की सिल्ट सफाई की हकीकत देखने निकल पड़े। लक्ष्मणपुर विकास खंड के सगरा डीहमेहंदी माइनर की सफाई सड़क के किनारे तो हुई थी, मगर जब डीएम दो किमी अंदर जाकर देखा, तो सफाई ही नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अफसरों को फटकार लगाते हुए नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। हालांकि इसके पूर्व उन्होंने कैंप कार्यालय में अफसरों के साथ बैठक करके सिल्ट सफाई की समीक्षा की थी।
वह लक्ष्मणपुर धान क्रय केंद्र देखने पहुंचे, तो वहीं ताला बंद मिला। क्रय केंद्र के बाहर खुले में रखे धान को देखकर वह नाराजगी प्रकट करते हुए एमआई दीपांशु अग्रहरि को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। इधर केंद्र से नदारद रहने वाली रामपुर संग्रामगढ़ की एमआई ज्योत्सना सिंह को शासन ने निलंबित कर दिया है। किसानों ने डीएम के सीयूजी नंबर पर फोन करके 11 बजे तक केंद्र बंद रहने की शिकायत की थी। जिसके चलते जिलाधिकारी ने एमआई के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा था।

डीपीआरओ ने चार सचिवों का रोका वेतन
डीपीआरओ रविशंकर द्विवेदी ने सांगीपुर विकास खंड के चार सचिवों के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है। इन सचिवों पर पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालय निर्माण में शिथिलता बरतने का आरोप है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed