फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   DM canceled 57 licenses of third weapon

असलहा सरेंडर न करने वाले 57 का लाइसेंस निरस्त

Sun, 08 Aug 2021 12:38 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sun, 08 Aug 2021 12:38 AM IST
सार

अपने नाम से तीन असलहों का लाइसेंस रखने वाले तीन लोगों ने शासन के निर्देश के बाद भी अपनी तीसरा लाइसेंस सरेंडर नहीं किया है। उधर, जिलाधिकारी ने तीसरा असलहा सरेंडर..

विज्ञापन
DM canceled 57 licenses of third weapon

विस्तार

अपने नाम से तीन असलहों का लाइसेंस रखने वाले तीन लोगों ने शासन के निर्देश के बाद भी अपनी तीसरा लाइसेंस सरेंडर नहीं किया है। उधर, जिलाधिकारी ने तीसरा असलहा सरेंडर करने वाले 57 लोगों के लाइसेंस निरस्त करते हुए रिपोर्ट शासन को भेज दी है। जिले के कुछ माननीयों ने अपने तीसरे असलहे को अपने करीबियों के नाम ट्रांसफर कर दिया है।
विज्ञापन


शासन ने तीन असलहे रखने वाले लोगों पर शिंकजा कसा था। सभी को मोहलत दी गई थी कि वे अपने असलहे नजदीकी थाना या असलहे की दुकान पर जमा कर शस्त्र कार्यालय में सूचना दें। शासन के आदेश के बाद तीन असलहों का लाइसेंस बनवाने वाले लोगों की खोजबीन शुरू हुई। जिले में कुल 60 लोगों ने तीन असलहों का लाइसेंस लिया था। इनमें अधिकतर माननीय या प्रभावशाली लोग शामिल थे। ऐसे लोगों को प्रभारी अधिकारी शस्त्र की ओर से पहले पत्र भेजा गया। इसके बाद सभी को नोटिस भेजते हुए नजदीकी थाने या असलहे की दुकान पर शस्त्र जमाकर विभाग को सूचना उपलब्ध कराने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन


शासन का सख्त रुख देख जिलाधिकारी डाक्टर नितिन बंसल ने असलहा जमा न देने वालों के बारे में थानेदारों के जरिए सूचना मांगी। जिसके बाद असलहा जमा करने वालों की संख्या में इजाफा हुआ। हाल ही में जिलाधिकारी डा. नितिन बंसल ने 57 असलहों का लाइसेंस निरस्त करते हुए शासन को रिपोर्ट भेज दी। अभी भी तीन असलहे लिखापढ़ी में जमा नहीं हुए हैं। सूत्रों के अनुसार जिले के कई माननीयों ने अपना असलहा बचाने के लिए अपनों के नाम लाइसेंस ट्रांसफर करवा दिया। अपर जिलाधिकारी शत्रोहन वैश्य ने बताया कि जिन लोगों ने असलहे जमा कर सूचना दी थी, उनके लाइसेंस निरस्त करते हुए शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। तीन शस्त्र अभी पेंडिंग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed