{"_id":"829bb633c70d7e0e11f9b5a2ca0d1f6a","slug":"dm-begging-arrived-at-the-doorstep-of-rural-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम की चौखट पर गुहार लगाने पहुंचे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम की चौखट पर गुहार लगाने पहुंचे ग्रामीण
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Thu, 26 Feb 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। ग्राम प्रधान ने जान से मारने की धमकी दी तो गरीब दंपति डीएम की चौखट पर पहुंच गए। अपनी आप बीती एक शिकायती पत्र में लिखकर डीएम तक पहुंचाई।
मामला संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के कामापट्टी नई बस्ती रजईसा उसर गांव का है। गांव की अनीता पत्नी लल्लू पासी का आरोप है कि जमीन के विवाद में कुछ साल पहले दबंगों ने उसके घर में आग लगाकर जान से मारने की कोशिश की थी। आग की चपेट में आने से उसका पूरा चेहरा जल गया था।
उसने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने इसको महज हादसा बताया था। उसके बाद से दबंगों का कहर जारी है। पति लल्लू पासी का आरोप है कि आरोपी फिर से उत्पीड़न कर रहे हैं। आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान भी उसको धमका रहा है। अनीता ने बताया कि उसने शिकायती पत्र जिलाधिकारी को उनके आवास पर देकर न्याय की गुहार लगाई है।