फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   District Panchayat roads will be built with hotmix

Pratapgarh News: हॉटमिक्स से बनेगी जिला पंचायत की सड़कें

Wed, 13 Sep 2023 09:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 13 Sep 2023 09:32 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat roads will be built with hotmix
कार्ययोजना में होगा फेरबदल, 45 नहीं 22.5 किमी सड़कें पेवर से होगी चकाचक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। गांवों की सड़कें भी अब शहर जैसी चकाचक होंगी। शासन के निर्देश पर जिला पंचायत की सड़कें भी हॉटमिक्स विधि से बनाई जाएगी। योजना के पहले चरण में हॉटमिक्स से 22.5 किमी सड़कें बनाई जाएंगी। जिला पंचायत में इसकी कवायद शुरू हो गई है। कार्ययोजना में फेरबदल होगा। नए सिरे से प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में पारित होने वाले प्रस्तावों के आधार पर गांवों में सड़क, जलनिकासी समेत अन्य विकास कार्य कराए जाते हैं। अभी तक जिला पंचायत लेपन विधि से सड़कें बनवा रहा था। ऐसी सड़कें अक्सर एक बरसात भी झेल नहीं पाती थीं। पैसा खराब होने के साथ आम लोग भी खराब सड़कों की वजह से परेशान होते हैं। पंचायत सदस्य सदन में इसकी शिकायत करते रहते हैं।
विज्ञापन

सितंबर में सीसी सड़क, नाला निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही थी। इस बीच शासन के नए निर्देश ने जिला पंचायत की प्रस्तावित योजनाओं पर पानी फेर दिया। निर्देश है कि जिले में 45 किमी सड़क हॉटमिक्स से बनाई जाए। इस विधि से सड़क बनाने में अधिक खर्च आता है। जिससे सदस्यों के प्रस्तावों पर सीसी सड़क व नाले का निर्माण संभव नहीं था। बजट के सापेक्ष कार्ययोजना में शामिल सदस्यों के प्रस्ताव में भी रद़दोबदल होना तय माना जा रहा है। अब शासन स्तर तक पैरवी के बाद 45 के बजाय 22.5 किमी सड़क हॉटमिक्स से बनाने की स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
खतरे से बचाने के लिए बनाई जाएगी सफेद पट्टी
हॉटमिक्स प्लांट की डामर मिशि्रत पेवर से बनाई गई सड़कों पर सफेद पट्टिका भी बनाई जाएगी। साथ ही किलोमीटर के पत्थर भी लगाए जाएंगे। कुछ स्थानों पर डिवाइडर भी बनाए जा सकते हैं। हादसों को रोकने के लिए यातायात संकेतक भी लगाए जाएंगे।

-----


शासन के निर्देश पर इस बार हॉटमिक्स प्लांट से 22.5 किमी सड़कों का निर्माण होगा। जिन सड़कों को प्रस्ताव में शामिल किया था। उन्हें लेपन विधि के बजाय हॉटमिक्स से बनवाया जाएगा। जल्द ही प्रस्तावों के आधार पर स्वीकृत विकास कार्यों की निविदा निकाली जाएगी।
- नरेंद्र पाल सिंह, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed