फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   District Malaria Officer's condition deteriorated after CMO's rebuke in Pratapgarh

प्रतापगढ़ में सीएमओ की फटकार के बाद जिला मलेरिया अधिकारी की हालत बिगड़ी 

Thu, 09 Sep 2021 11:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 09 Sep 2021 11:35 PM IST
सार

हमीरपुर निवासी राजेश कुमार गुप्ता सीएमओ आफिस में जिला मलेरिया अधिकारी के पद पर तैनात हैं। उनके मुताबिक, बृहस्पतिवार दोपहर बाद मुख्यमंत्री की वीसी होनी थी। वह फाइल तैयार कर रहे थे।

विज्ञापन

विस्तार

सीएमओ की फटकार के बाद जिला मलेरिया अधिकारी की हालत बिगड़ गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। यहां हालत बिगड़ती देख चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


हमीरपुर निवासी राजेश कुमार गुप्ता सीएमओ आफिस में जिला मलेरिया अधिकारी के पद पर तैनात हैं। उनके मुताबिक, बृहस्पतिवार दोपहर बाद मुख्यमंत्री की वीसी होनी थी। वह फाइल तैयार कर रहे थे। इसी बीच सीएमओ ने अपने चैंबर में बुला लिया और कुछ काम बताया। वे सीएमओ आफिस के दूसरे तल पर अपना काम निपटा रहे थे। इस बीच सीएमओ ने फिर फोन कर बुलाया। उनके पास पहुंचने में पांच मिनट का समय लग गया।
विज्ञापन


इससे नाराज सीएमओ डॉक्टर एके श्रीवास्तव ने अपने चैंबर में उन्हें जमकर खरीखोटी सुनाई। इसी बीच वे अचानक बेहोश होकर गिर गए। जिला मलेरिया अधिकारी की हालत बिगड़ने पर स्वास्थ्य कर्मचारी उन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में ले गए। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया। इस बारे में सीएमओ से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा। वहीं एडी प्रयागराज ने कहा कि मुझे इस मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed