फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   District court also not safe, monitor theft from video conferencing hall

दीवानी न्यायालय के वीडियोकांफ्रेंसिग हाल में चोर

Sun, 01 Sep 2019 11:57 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
District court also not safe, monitor theft from video conferencing hall
जिला न्यायालय परिसर स्थित वीडियो कांफ्रेन्स हाल में चोरी की घटना के बाद जांच करते फारेन्सिक टीम ? - फोटो : PRATAPGARH
जिला न्यायालय परिसर स्थित वीडियो कांफ्रेंसिंग हाल के खिड़की का ग्रिल तोड़कर चोर भीतर घुसे। चोर मानीटर पार हाथ साफ कर दिया। पंखा नहीं ले जा सके। चोरी की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर एएसपी पूर्वी समेत भारी पुलिस बल पहुंचकर छानबीन करने लगा। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का जायजा लेने के बाद मिले साक्ष्यों को कब्जे में लिया। पुलिस स्मैकियों की धरपकड़ करती रही। चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक आवास से चंद कदम की दूरी पर जिला न्यायालय है। दीवानी न्यायालय परिसर की सुरक्षा के लिए रात दिन पीएसी मुस्तैद रहती है। चौकीदार भी सुरक्षा करने के लिए तैनात किए गए हैं। शनिवार की रात चोर दीवानी न्यायालय के मुख्य गेट के करीब चहारदीवारी फांदकर भीतर घुसे। वीडियो कांफ्रेंसिंग हाल की खिड़की का ग्रिल उखाड़ने के बाद भीतर घुसे चोर एक मानीटर समेट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद चोर पीछे के रास्ते से ही भाग निकले।
विज्ञापन

रविवार की सुबह मौके पर न्यायालय कर्मचारी को चोरी की भनक लगी। उसने घटना की सूचना न्यायिक अधिकारियों के साथ ही पुलिस को दी। न्यायालय परिसर से चोरी की खबर मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। न्यायिक अधिकारियों के साथ ही एएसपी पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी, सीओ सिटी अतुल शर्मा, नगर कोतवाल व चौकी प्रभारी संग स्वॉट टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद साक्ष्यों को संकलित किया। चोरों का प्लास पुलिस ने कब्जे में ले लिया। रात में चौकीदार राजेश से पूछताछ की। राजेश ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। शहर कोतवाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना नशेड़ियों की करतूत है। स्मैकियों की धरपकड़ की जा रही है।

जिला न्यायालय परिसर स्थित वीडियो कांफ्रेन्स हाल की चोरों द्वारा तोड़ी गयी खिड़की।

जिला न्यायालय परिसर स्थित वीडियो कांफ्रेन्स हाल की चोरों द्वारा तोड़ी गयी खिड़की।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed