फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   district administration shows power to maintain basic need iten dilevery

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में जिला प्रशासन ने झोंकी ताकत

Thu, 26 Mar 2020 10:33 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
district administration shows power to maintain basic need iten dilevery
district administration shows power to maintain basic need iten dilevery - फोटो : PRATAPGARH
कोरोना महामारी से बचाव के लिए देश भर में 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा होने के दूसरे दिन जिला प्रशासन ने आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन

गुरुवार को राशन, सब्जी और फल लेकर आने-जाने वाले ट्रकों को छूट देने के साथ ही आवश्यक वस्तुओं की दुकानें सुबह आठ से शाम बजे तक खुलने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

जिले में बुधवार को पूरी तरह बंदी के बाद गुरुवार को स्थिति सामान्य करने के लिए अफसरों ने पूरी ताकत झोंक दी है। डीएम ने अफसरों को जिम्मेदारी सौंपकर राशन, फल और सब्जी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज, मऊआइमा और सोरांव से सब्जी और राशन लेकर आने वाले ट्रकों को नहीं रोकने की हिदायत दी गई। देल्हूपुर और भुपियामऊ पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं, कि आवश्यक वस्तुएं लेकर आने वाले वाहनों को किसी भी दशा में रोका नहीं जाए। अगर ऐसी कोई समस्या आती है तो पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बुधवार को पूर्ण बंदी होने के कारण बाहर से आने वाले ट्रकों को लौटा दिया गया था। इधर डीएम ने जिले की सभी किराना, दूध, फल, सब्जी और दवा की दुकानों को सुबह आठ से शाम आठ बजे तक खोलने का आदेश दिया है। गुरुवार की सुबह दुकानें खुलने से आम लोगों ने राहत की सांस ली है। लोग घरों से बाहर निकले और अपनी जरूरत की सामग्री खरीदी।
अफसर बंटवाएंगे कोटेदारों के यहां राशन
योगी सरकार ने उन मजदूरों को 35-35 किग्रा राशन देने को कहा है, जिनका कार्ड अभी तक नहीं बना था और वह श्रम विभाग में पंजीकृत थे। डीएम ने अफसरों को भी जिम्मेदारी सौंपी हैं कि वह अपनी मौजूदगी में कोटेदारों से राशन का वितरण कराएं।

दुकानदारों को बांटा जा रहा है पास
जिले के छोटे दुकानदारों तक राशन पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन पास भी वितरित कर रहा है। आवश्यक वस्तुओं को लेकर यह वाहन जिले भर की बाजारों में जाने की छूट होगी। डीएम ने पास जारी करने के लिए एडीएम को अधिकृत किया है।

district administration shows power to maintain basic need iten dilevery

district administration shows power to maintain basic need iten dilevery- फोटो : PRATAPGARH

district administration shows power to maintain basic need iten dilevery

district administration shows power to maintain basic need iten dilevery- फोटो : PRATAPGARH

district administration shows power to maintain basic need iten dilevery

district administration shows power to maintain basic need iten dilevery- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed