{"_id":"5dadf4758ebc3e01486050cb","slug":"district-administration-claims-failed-photos-of-polling-kept-imprisoned-in-mobile-pratapgarh-news-ald258164893","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला प्रशासन का दावा फेल, मतदान की तस्वीरें करते रहे मोबाइल में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला प्रशासन का दावा फेल, मतदान की तस्वीरें करते रहे मोबाइल में कैद
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर भाजपा नेता की मतदान करते वायरल फोटो।
- फोटो : PRATAPGARH
सदर विधानसभा उपचुनाव में जिला प्रशासन की तैयारियों का दावा हर ओर फेल नजर आया। मतदान केंद्र के भीतर मोबाइल ले जाने पर लगे प्रतिबंध की मतदाता व प्रत्याशी के समर्थक धज्जियां उड़ाते नजर आए। भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने मतदान केंद्र के भीतर मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कुछ देर बाद ही सपा कार्यकर्ता ने भी मतदान करने वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर डाल दी। जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
चुनाव आयोग ने सदर विधानसभा के उपचुनाव में मतदान केंद्रों के भीतर मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध लगाया था। ताकि मतदान की गोपनीयता भंग न हो सके। यहां तक कि प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं को भी मोबाइल पास में न रखने का निर्देश दिया गया था, लेकिन कहीं इसका पालन होता नजर नहीं आया।
चिलबिला के रहने वाले भाजयुमो जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता मतदान के दौरान अपना मोबाइल साथ ले गए। उन्हें रोकने का साहस न तो पुलिसकर्मी कर सके और न ही मतदानकर्मी। उन्होंने मतदान की वीडियो क्लिप तैयार की। बाहर निकलने के बाद उसे फेसबुक पर अपलोड कर दिया। कुछ ही देर में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इस बीच कंधई मधुपुर के सपा कार्यकर्ता राजू यादव ने भी मतदान के भीतर सपा प्रत्याशी के मत देने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
विज्ञापन
दोपहर बाद भाजपा के पूर्व पदाधिकारी अजय पांडेय की सोशल मीडिया पर बच्चे के साथ तस्वीर वायरल हुई। जिसमें बच्चे से वोट दिलाने के बाद स्याही लगाने की बात हो रही थी। मतदान के दौरान वीडियो व तस्वीरें बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला संज्ञान में आने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता , सपा कार्यकर्ता राजू यादव के खिलाफ संबंधित थाने में लोक प्रतिनिधित्व की धारा 128, आईटी एक्ट की धारा 66, आईपीसी की धारा 177, 178 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ।
वैसे चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन मतदान केंद्रों पर नहीं होते दिखा। मतदाता बूथों के भीतर मोबाइल लेकर जाते रहे तो एजेंट भी अपने पास मोबाइल रखे हुए थे। अधिकारियों का वाहन आते देख लोग अपना मोबाइल छिपा लेते थे।