फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Dispute a day before the wedding, groom's side refused to bring wedding procession

Pratapgarh News: शादी से एक दिन पहले विवाद, वर पक्ष ने बरात लाने से किया इन्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Dispute a day before the wedding, groom's side refused to bring wedding procession
शादी से एक दिन पहले वर और कन्या पक्ष में विवाद हो गया। जिसके बाद वर पक्ष ने बरात लाने से इन्कार कर दिया। नाराज युवती ने मंगेतर पर शारीरिक शोषण करने और दहेज की मांग को लेकर तहरीर दिया है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

सांगीपुर के एक गांव की युवती का पड़ोस के गांव पूरे गोसाई के युवक के साथ तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों को परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो शादी तय कर दी गई। बीते दो जून को वरीक्षा एवं सगाई की रस्म पूरी हुई और सोलह नवंबर को शादी की तारीख तय हो गई थी। दोनों पक्षों के लोगों शादी की तैयारी में जुटे हुए थे, इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद यहां तक पहुंचा कि वर पक्ष ने बरात लाने से इन्कार कर दिया। शादी से एक दिन पहले बरात नहीं आने पर कन्या पक्ष नाराज हो गया। बताया जाता है कि विवाद बढ़ता देख कन्या पक्ष ने टेंट, लाइट व खाना बनाने वाले को एक दिन पहले ही मना कर दिया था। वर पक्ष द्वारा शादी से इन्कार के बाद कन्या पक्ष भड़क गया। दुल्हन बनने की प्रतीक्षा में बैठी युवती सांगीपुर थाने पहुंच गई। उसने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि शादी का झांसा देकर मंगेतर ने उसका शारीरिक शोषण किया। आरोप है कि मंगेतर के माता व पिता ने शादी से एक दिन पहले पांच लाख रुपये दहेज की मांग रख दिया। सांगीपुर एसओ मनीष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत मिली है। दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed