फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Disaster for fake disabled teachers SIT asks for records

फर्जी दिव्यांगों शिक्षकों के लिए आफत, एसआईटी ने मांगे अभिलेख

Sun, 05 Jul 2020 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Disaster for fake disabled teachers SIT asks for records
फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाकर नौकरी हथियाने वाले शिक्षकों के लिए नई आफत आ गई है। योगी सरकार के निर्देश पर ऐसेे शिक्षकों का डाटा तलब किया गया है जो दिव्यांग कोटे से भर्ती हुए हैं। ऐसे शिक्षकों की जांच एसआईटी से कराने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में बड़ी संख्या में फर्जी शिक्षकों की नियुक्ति होने के मामले का खुलासा होने के बाद जिले के दिव्यांग शिक्षकों की वास्तविक जांच करने के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। एसआईटी के निर्देश पर विभागीय अधिकारियों ने जिलेभर में तैनात दिव्यांग शिक्षकों के नाम मांगे हैं।
विज्ञापन

वैसे तो विभाग में 669 शिक्षक तैनात हैं। हालांकि सपा शासनकाल में एक बार दिव्यांगों की जांच का अभियान चला था, जिसमें लखनऊ के डॉक्टरों का पैनल दिव्यांगता की जांच कर रहा था, मगर जिले के 11 शिक्षक बीएसए के आदेश के बाद भी पैनल के समक्ष प्रस्तुत नहीं हुए थे। मगर इस बार ऐसा नहीं हो पाएगा। अगर कोई शिक्षक वास्तव में दिव्यांग नहीं है तो उसकी नौकरी जा सकती है और वेतन के रूप में ली गई धनराशि की रिकवरी हो सकती है। बीएसए अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से सूचना मांगी गई है। जल्द ही ऐसे शिक्षकों का डाटा मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी शिक्षकों के अभिलेखों की हो रही जांच
जिले के सभी शिक्षकों, कस्तूरबा की शिक्षिकाएं, अनुदेशक और शिक्षामित्रों के अभिलेखों की जांच कराई जा रही है। सत्यापन की प्रक्रिया लंबी है, इसलिए वास्तविकता का खुलासा होने में समय लग सकता है।
पेट्रोल, डीजल के मूल्यों में बढ़ोतरी पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन
पेट्रोल, डीजल के मूल्यों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेसियों ने शनिवार को ब्लाक मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर दाम घटाने की मांग की है। पेट्रो पदार्थों की बढ़ती कीमतों से महंगाई बढ़ने का खतरा बताया है।
सदर विकास खंड में कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष यमुना प्रसाद पांडेय की अगुवाई में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेसियों ने डीजल और पेट्रोल के दामों की बढ़ोतरी रोकने और पिछले 18 दिनों में बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने की मांग की है।

इस मौके पर वीके सिंह, प्रशांतदेव शुक्ल, सुरेश मिश्र, अशोक यादव, सुनील मिश्र, प्रदीप सौरभ प्रमुख रूप से मौजूद रहे। संडवा चंद्रिका में मकरंद शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर चेताया कि अगर मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज होगा। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष अशोक सिंह, प्रेमशंकर द्विवेदी, संजय पांडेय प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed