फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Dinesh Upadhyay from Sadar, Dr. Anurag from Raniganj and Pankaj from Vishwanathganj will be AAP's candidate

सदर से दिनेश उपाध्याय, रानीगंज से डॉ. अनुराग व विश्वनाथगंज से पंकज होंगे आप के प्रत्याशी

Sun, 16 Jan 2022 11:51 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Dinesh Upadhyay from Sadar, Dr. Anurag from Raniganj and Pankaj from Vishwanathganj will be AAP's candidate
हकिहकह आम आदमी पार्टी ने जिले की तीन विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। रानीगंज से डॉ. अनुराग मिश्रा, सदर से पार्टी के जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय व विश्वनाथगंज से पंकज पाल चुनाव लड़ेंगे। रविवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने तीनों विधानसभओं के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की।
विज्ञापन

सदर से प्रत्याशी बनाए गए जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय शहर के सदर बाजार के रहने वाले हैं। इससे पहले दिनेश पार्टी के कोषाध्यक्ष भी रहे हैं। वह शुरू से ही आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए हैं। रानीगंज से घोषित आप प्रत्याशी डॉ. अनुराग रानीगंज क्षेत्र के कौलापुर नंदपट्टी के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

वह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। मौजूदा समय में वह पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। इसके अलावा वह केजरीवाल गारंटी पत्र समिति की आठ सदस्यीय कमेटी के सदस्य भी हैं। विश्वनाथगंज से प्रत्याशी बनाए गए पंकज पाल सदर तहसील के खजुरनी के रहने वाले हैं। पंकज पाल व्यवसायी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed