{"_id":"64b19d31565c9dd1210c0234","slug":"digital-xray-does-not-happen-in-the-medical-college-after-noon-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-1600-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: दोपहर बाद मेडिकल कॉलेज में नहीं होता डिजिटल एक्सरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: दोपहर बाद मेडिकल कॉलेज में नहीं होता डिजिटल एक्सरे
Sat, 15 Jul 2023 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 15 Jul 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
दोपहर बाद मेडिकल कॉलेज में नहीं होता डिजिटल एक्सरे
मरीज होते हैं परेशान, जिम्मेदार अफसर नहीं दे रहे ध्यान
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में दोपहर दो बजे के बाद डिजिटल एक्सरे नहीं किया जा रहा है। इससे मरीजों को परेशान होकर भटक रहे हैं। उन्हें निजी केंद्रों से एक्सरे कराना पड़ रहा है।
मरीजों की सहूलियत के लिए राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में डिजिटल एक्सरे कराने की व्यवस्था है। यहां दोपहर दो बजे के बाद डिजिटल एक्सरे करने वाले कर्मचारी ताला बंद कर चले जाते हैं। दोपहर बाद अस्पताल आने वाले मरीजों को यदि चिकित्सक ने एक्सरे लिख दिया तो उन्हें परेशान होना पड़ता है। एक्सरे कक्ष में ताला बंद देखकर मरीजों को डिजिटल एक्सरे कराने के लिए निजी केंद्रों पर जाना पड़ता है। इस संबंध में सीएमएस डॉ. सुरेश सिंह का कहना है कि सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक डिजिटल एक्सरे किए जाने की व्यवस्था है। इसके बाद वहीं मरीज आते हैं, जो हादसे में घायल होते हैं या फिर मारपीट में चोटिल। ऐसे मरीजों का मेडिकल होता है। न्यायालय डिजिटल एक्सरे को नहीं मानता। इसलिए चार बजे के बाद डिजिटल एक्सरे सेंटर को बंद कर पुरानी मशीन पर एक्सरे कराने की व्यवस्था है। किसी को शिकायत है तो वह कार्यालय में संपर्क कर सकता है। व्यवस्था कराई जाएगी।