फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Digging the grave, the head of the head of the father-in-law's body was cut off.

Pratapgarh : तांत्रिक कब्र खोदकर काट ले गए प्रधान के ससुर के शव से सिर

Fri, 09 Sep 2022 12:25 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Fri, 09 Sep 2022 12:25 AM IST
सार

छेमर सरैया गांव की प्रधान निर्मला देवी के ससुर सरजू प्रसाद गुप्ता की 29 नवंबर 2021 को स्वाभाविक मौत हो गई थी। उनकी उम्र 80 साल से अधिक थी। परिवार के लोगों ने उनके शव को बाग में दफना दिया था।

विज्ञापन
Digging the grave, the head of the head of the father-in-law's body was cut off.
लालगंज कोतवाली के छेमर सरइया में कब्र खोदकर शव का सिर काट ले जाने के बाद पहुंची पुलिस। संवाद - फोटो : PRATAPGARH

विस्तार

लीलापुर थाना क्षेत्र के छेमर सरैया में नौ माह पहले दफनाए गए प्रधान के ससुर के शव को कब्र खोदकर निकालने के बाद अज्ञात लोग सिर काटकर उठा ले गए। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। लोग इसे तांत्रिकों की करतूत मान रहे हैं। पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन



छेमर सरैया गांव की प्रधान निर्मला देवी के ससुर सरजू प्रसाद गुप्ता की 29 नवंबर 2021 को स्वाभाविक मौत हो गई थी। उनकी उम्र 80 साल से अधिक थी। परिवार के लोगों ने उनके शव को बाग में दफना दिया था। बुधवार की रात कुछ लोगों ने कब्र खोदकर क्षत-विक्षत शव बाहर निकाला और सिर को धारदार हथियार से काटने के बाद उठा ले गए।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह उस तरफ गए कुछ लोग कब्र पर नजर पड़ने के बाद सन्न रह गए। घटना की जानकारी होते ही गांव में सनसनी फैल गई। परिवार के लोगों के साथ ग्रामीण मौके पर पहुंचे। शव से सिर गायब देख हर कोई हैरान था।


सूचना मिलने पर लीलापुर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों व ग्रामीणों से बातचीत के बाद छानबीन करती रही। पुलिस की मौजूदगी में शव को फिर से कब्र में दफनाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि यह करतूत किसी तांत्रिक के कहने पर अंजाम दी गई है। तंत्र-मंत्र के लिए सिर काटा गया है।


मृतक के बेटे जगजीवन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ लालगंज रामसूरत सोनकर ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह तांत्रिकों की करतूत समझ में आ रही है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन

दहशत में ग्रामीण, हर कोई हैरान
छेमर सरैया में बृहस्पतिवार को कब्र खोदकर सरजू प्रसाद के शव का सिर काटकर उठा ले जाने की घटना से इलाके में खौफ व्याप्त है। हर कोई हैरान है कि आखिर सरजू प्रसाद का सिर ही क्यों काटा गया। जबकि गांव में बहुत से लोगों के शवों को दफनाया गया है। बेटे जगजीवन ने पुलिस से शर्मनाक कृत्य करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed