फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Difficulties persist... continuous rain.

Pratapgarh News: मुश्किलें बरकरार...बारिश लगातार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Difficulties persist... continuous rain.
सोमवार को सुबह हुई जोरदार बारिश। संवाद
शहर से लेकर गांव तक करीब 10 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इस वजह से जगह-जगह जलभराव व बिजली कटौती ने मुश्किल बढ़ा दी है। गांवों, शहरी बस्तियों, स्कूल परिसर और दफ्तरों में बारिश का पानी भरा है। सोमवार सुबह हुई बारिश की वजह से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब 10 बजे रानीगंज, पट्टी, कुंडा, लालगंज व सदर तहसील क्षेत्र में बारिश हुई। बारिश ने शहर को भी भिगो दिया। पल्टन बाजार, स्टेशन रोड, निर्मल तिराहा, जैन गली, जोगापुर, शिवजीपुरम सहित कई मोहल्लों में जलभराव से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज परिसर, एसपी कार्यालय, सीतापुर नेत्र चिकित्सालय, तिलक इंटर कॉलेज, बिजली निगम का सदर डिवीजन कार्यालय भी पानी से लबालब रहे।
मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि 41 मिमी बारिश दर्ज की गई है। आज भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अधिकतम तापमान 33.5 व न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य से अधिक बारिश
धान के लिए संजीवनी बनी बारिश लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। वहीं, जिले में लक्ष्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि जून से अगस्त तक 592 मिमी बारिश का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष 684 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
रास्ते में जलभराव, ग्रामीणों का प्रदर्शन

उदयपुर। राहाटीकर गांव जलभराव के कारण रास्ता बंद हो गया है। नाराज ग्रामीणों ने सोमवार सुबह रोड पर बैठकर ग्राम प्रधान के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि पानी से कई घर डूबने की कगार पर हैं, सभी रास्ते बंद हैं। संवाद

नाला बंद होने से घरों में घुसा पानी
बीरापुर। रानीगंज तहसील के हरिपालमऊ (गोपालपुर) गांव में नाला बंद किए जाने से सैकड़ों बीघे खेत जलमग्न हो गए। घरों में भी पानी घुस गया है। उपजिलाधिकारी से शिकायत कर बंद नाले को खुलवाने की मांग की गई है। संवाद
बारिश में अनाज, बिस्तर तक भीगे
परियावां। गड़रियन का पुरवा में नालियों का पानी ओवरफ्लो होकर सीधे घरों में घुस गया है। घरों में रखा अनाज, बिस्तर और घरेलू सामान पानी में भीग कर खराब हो रहा है। संवाद
जलभराव से बढ़ीं मुश्किलें

लालगंज। बारिश से तहसील, अस्पताल और कोतवाली परिसर में पानी भर गया है। नेताजी पुरम और कालाकांकर मार्ग स्थित शीतलमऊ दलित बस्ती में जलभराव से लोगों में नाराजगी है। एसडीएम वाचस्पति सिंह ने जल्द समस्या के समाधान के निर्देश दिए हैं। संवाद
कालाकांकर महल की सीढ़ियों तक पहुंचा पानी
मानिकपुर। बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। मानिकपुर घाट की सीढ़ियां डूब गई हैं। इधर, कालाकांकर महल के पास तक पानी पहुंच गया है। प्रशासन ने भी निगरानी शुरू कर दी है। संवाद

वर्जन
जिन क्षेत्रों में जलभराव की समस्या है वहां के एसडीएम को समस्या दूर कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अफसरों को स्थिति पर नजर रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। - अभिषेक पांडेय, डीएम

सोमवार को सुबह हुई जोरदार बारिश। संवाद

सोमवार को सुबह हुई जोरदार बारिश। संवाद

सोमवार को सुबह हुई जोरदार बारिश। संवाद

सोमवार को सुबह हुई जोरदार बारिश। संवाद

सोमवार को सुबह हुई जोरदार बारिश। संवाद

सोमवार को सुबह हुई जोरदार बारिश। संवाद

सोमवार को सुबह हुई जोरदार बारिश। संवाद

सोमवार को सुबह हुई जोरदार बारिश। संवाद

सोमवार को सुबह हुई जोरदार बारिश। संवाद

सोमवार को सुबह हुई जोरदार बारिश। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed