Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Dhirendra Shastri performed a *havan* with 500 Pakistani Hindus; Raja Bhaiya was also present.

प्रतापगढ़ : 500 पाकिस्तानी हिंदुओं के साथ धीरेंद्र शास्त्री ने किया हवन, राजा भैया भी रहे मौजूद

Wed, 18 Nov 2026 06:53 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 18 Nov 2026 06:53 PM IST
सार

कुंडा की बेंती कोठी में रामकथा के मंच से बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने राजा भैया की जमकर सराहना की। उन्हें देश का प्रखर हिंदू नेता बताते हुए राजनीति के क्षेत्र में नई क्रांति करार दिया। वहीं, मथुरा को लेकर कहा कि अयोध्या में रामलला के बाद अब श्यामलला को लाना है। रामकथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और तीनों पंडाल भर गए।

विज्ञापन
Dhirendra Shastri performed a *havan* with 500 Pakistani Hindus; Raja Bhaiya was also present.
आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को देश का प्रखर हिंदू नेता बताया है। उन्होंने कहा कि राजा भैया राजनीति के क्षेत्र में नई क्रांति हैं। यदि राजसत्ता से जुड़ा कोई व्यक्तित्व सेवा के माध्यम से देश के लिए आगे आ सकता है तो वह राजा भैया हैं। उन्होंने कहा कि सेवा और सरोकार को राजपीठ के साथ जोड़ने का काम राजा भैया कर रहे हैं।

विज्ञापन


कुंडा के बेंती कोठी में बुधवार को मीडिया से बातचीत के दौरान आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि राजा भैया जैसे व्यक्ति हर जिले में हों तो कोई रामकथा को रोक नहीं पाएगा। उन्होंने सनातन परंपरा को जोड़ने वाली परंपरा बताते हुए कहा कि एक हिंदू परंपरा ही ऐसी है, जिससे संविधान सुरक्षित रह सकता है। यदि दूसरे मजहब और विदेशी ताकतें बढ़ेंगी तो सनातन और संविधान दोनों खतरे में होंगे।
विज्ञापन


पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों ने किया हवन-पूजन

रामकथा के दूसरे दिन आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अयोध्या के महंत राजू दास के साथ सुबह करीब सात बजे हौदेश्वरनाथ धाम पहुंचकर गंगा स्नान किया। इसके बाद आरती-पूजन कर सीधे बेंती कोठी पहुंचे। यहां मौजूद करीब 500 पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों के साथ हनुमान चालीसा का पाठ और हवन-पूजन किया गया। शरणार्थियों ने राम नाम का संकीर्तन भी किया। आचार्य शास्त्री ने कहा कि पाकिस्तानी हिंदुओं ने अपने पूर्वजों की स्मृति में हवन किया। इस अनुष्ठान में उन्होंने और राजा भैया ने भी सहभागिता की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Dhirendra Shastri performed a *havan* with 500 Pakistani Hindus; Raja Bhaiya was also present.
कुंडा में आयोजित आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रामकथा में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

रामकथा में उमड़ा आस्था का सैलाब, तीनों पंडाल फुल

बेंती परेड ग्राउंड में चल रही रामकथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। आयोजकों के अनुसार, 50-50 हजार लोगों की क्षमता वाले बनाए गए तीनों टेंट श्रद्धालुओं से भर गए। इसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने पंडाल के बाहर बैठकर कथा सुनी। आयोजकों ने करीब दो से ढाई लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का दावा किया।

Dhirendra Shastri performed a *havan* with 500 Pakistani Hindus; Raja Bhaiya was also present.
कुंडा में आयोजित आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रामकथा में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

बोले- रामलला के बाद अब श्यामलला को लाना है

मथुरा के मुद्दे पर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, 'मत करो भव्य-दिव्य तैयारी, मथुरा चलेंगे मुगदरधारी।' उन्होंने कहा कि अयोध्या में रामलला के बाद अब मथुरा में श्यामलला को लाना है।आचार्य शास्त्री ने कहा कि बेंती में आयोजित रामकथा ऐतिहासिक और भव्य है। उन्होंने राजा भैया के सेवा कार्यों और धार्मिक आयोजनों में उनकी भूमिका की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed