Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Dhirendra Shastri garland around neck and hold spear in your hand 'Hindu Rashtra and krishna mandir

धीरेंद्र शास्त्री बोले : गले में माला, हाथ में भाला हो, हिंदू राष्ट्र और श्री कृष्ण मंदिर का संकल्प दिलाया

Thu, 19 Nov 2026 09:16 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 19 Nov 2026 09:16 PM IST
सार

कुंडा के बेंती राजभवन स्थित परेड ग्राउंड में रामकथा के अंतिम दिन बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हिंदुओं के गले में माला के साथ हाथ में भाला भी होना चाहिए। उन्होंने श्रद्धालुओं को हिंदू राष्ट्र बनाने और मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण का मंदिर निर्माण कराने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि देश के 600 जिलों में बागेश्वर धाम का संगठन तैयार किया जाएगा। हिंदुओं को जातिवाद छोड़कर राष्ट्रवाद पर ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन
Dhirendra Shastri garland around neck and hold spear in your hand 'Hindu Rashtra and krishna mandir
आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, पीठाधीश्वर श्री बाबा बागेश्वरधाम सरकार। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

कुंडा के बेंती राजभवन स्थित परेड ग्राउंड में चल रही रामकथा के अंतिम दिन बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिंदुत्व को लेकर कई बातें कहीं। उन्होंने कहा कि हिंदुओं के गले में माला के साथ हाथ में भाला भी होना चाहिए। कथा के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को हिंदू राष्ट्र बनाने और मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण का मंदिर निर्माण कराने का संकल्प भी दिलाया।

विज्ञापन

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि देश के 600 जिलों में बागेश्वर धाम का संगठन तैयार किया जाएगा। इसके माध्यम से बच्चों को कट्टर हिंदू बनाने का अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को हिंदुत्व के खंडन के बजाय उसके मंडन पर ध्यान देना चाहिए। देशभर में हिंदुत्व के विचार को लेकर हर महीने बैठक होनी चाहिए। अब जातिवाद के बजाय राष्ट्रवाद को प्राथमिकता देनी होगी।

विज्ञापन

उन्होंने श्रद्धालुओं से घरों के बाहर भगवा ध्वज लगाने और माथे पर तिलक लगाने का आह्वान किया। कहा कि हमारा विरोध करने वाले जमकर विरोध करें, लेकिन बराबरी करके विरोध करें। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कथा रोकी जाएगी तो नमाज और चर्च की प्रार्थना भी रोकी जाएगी। मंदिर और आश्रम पर ताला लगाया जाएगा तो देशद्रोहियों के घरों पर भी ताला लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


कथावाचक ने कहा कि उन्हें कथा सुनाने में इसलिए आनंद आ रहा है, क्योंकि इसके माध्यम से कट्टर हिंदुओं को एक मंच पर लाने का अवसर मिला है। पदयात्रा के बाद पहली बार ऐसी कथा हुई है, जिसमें बड़ी संख्या में हिंदुत्व समर्थक एक साथ आए हैं। उन्होंने कुंडा की धरती से आह्वान किया कि हिंदुत्व पर अंगुली उठने पर प्रत्येक हिंदू को एकजुट होकर खड़ा होना चाहिए।

Trending Videos

राजा भैया ने दिव्य दरबार में आने का दिया न्योता

कथा के मंच से कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने शुक्रवार को होने वाले दिव्य दरबार में शामिल होने के लिए जिले के लोगों को आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि जिले के श्रद्धालुओं को दिव्य दरबार में बाबा बागेश्वर को सुनने का अवसर मिलेगा। दिव्य दरबार सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगा। इस दौरान पर्चियां खोली जाएंगी।

दिव्य दरबार के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि दिव्य दरबार के मद्देनजर 400 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। रामकथा के आयोजन को लेकर पहले से ही एक हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed