फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Devotees performed rituals for happiness, prosperity and business progress.

Pratapgarh News: सुख, समृद्धि, व्यापार उन्नति के लिए व्रतियो ने किया अनुष्ठान

Sun, 19 Nov 2023 09:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 19 Nov 2023 09:37 PM IST
विज्ञापन
Devotees performed rituals for happiness, prosperity and business progress.
डिंपल शर्मा।
छठ महापर्व संतान प्राप्ति, रोगमुक्ति और सुख सौभाग्य की कामना के लिए किया जाता है। यह कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर मनाया जाता है। कई महिला श्रद्धालुओं ने कामना पूरी होने के बाद इस बार व्रत की शुरूआत की है। पहली बार 36 घंटे निर्जला व्रत रखने वाली महिला व्रतियों में खासा उत्साह रहा। बेल्हा देवी घाट पहुंचकर विधि विधान से भगवान सूर्य को अर्ध्य देने के बाद छठी मइया का पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन

--
पहली बार व्रत रखने वाली महिलाएं बोलीं
घर में छठ पूजा की परंपरा काफी दिनों से चली आ रही है। पहले व्रतियों की मदद करती थी, लेकिन इस बार व्रत कर रही हूं। निर्जला व्रत रखा है। छठी मइया की कृपा से परिवार में किसी चीज की कमी नहीं होगी।
विज्ञापन

कंचन सोनी
-----
छोटे भाई ने व्यापार में कदम बढ़ाया लेकिन आमदनी के बजाय घाटा ही हो रहा था। सुना था कि छठ मइया दुख दूर कर देती है। भाई के व्यापार वृद्धि के लिए छठ मइया से कामना की। अब उसका व्यापार अच्छा चल रहा है। कामना पूरी होने पर व्रत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निशा सिंह
-----
छठ मइया के पूजन अर्चन में कई सालों से शामिल हो रही थी। इससे घर में सुख सौहार्द की पूर्ति हुई। इससे छठ मइया के प्रति आस्था और बढ़ गई। लोगों के पूजा पाठ को देखकर इस बार व्रत रखने का संकल्प लिया।

डिंपल शर्मा
----
बेल्हा देवी मंदिर के पास घर है। हर साल छठी मइया पूजन के लिए लोगों की भीड़ होती है। लोगों की आस्था को देखकर पूजन करने का मन हुआ। व्रत विधि के बारे में पता किया और पहली बार निर्जला व्रत रखकर भगवान सूर्य को अर्ध्य दिया।
पूजा तिवारी

डिंपल शर्मा।

डिंपल शर्मा।

डिंपल शर्मा।

डिंपल शर्मा।

डिंपल शर्मा।

डिंपल शर्मा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed