{"_id":"59c9480d4f1c1b6d548b45fe","slug":"devotees-came-to-saw-jhanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवधवासियों संग सिया को ब्याहने चले राम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवधवासियों संग सिया को ब्याहने चले राम
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Mon, 25 Sep 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
- फोटो : pratapgarah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजे बाजे के साथ मंगलगीत गाते अवधवासी राम बारात लेकर पहुंचे तो देखने के लिए जनकपुर वासियों की भीड़ उमड़ पड़ी। आगे-आगे गुरु वशिष्ठ, विश्वामित्र, राजा दशरथ और चारों भाइयों की मनोहारी झांकी तो पीछे खुशी से नाचते-गाते अवधवासियों की भीड़। हर कोई चारों भाइयों की सूरत देखने को आतुर रहा। सोमवार को श्रीरामलीला समिति द्वारा गाजे- बाजे के साथ राम बारात की भव्य झांकी निकाली गई। वैदिक मंत्रों के बीच भगवान श्रीराम व मां जानकी का विवाह संपन्न हुआ। शहर में देररात तक मंगलगीत गूंजते रहे।
सोमवार को शहर के गोपालमंदिर से रामबारात की झांकी की तैयारी में पदाधिकारी से लेकर कमेटी के सभी सदस्य जुटे रहे। शाम चार बजे गाजे-बाजे के बीच भगवान श्रीराम की मनमोहक झांकी निकली तो शहर के लोग देखने को उमड़ पडे। झांकी के आगे पदाधिकारियों की टोली रही, उसके बाद मनमोहक झांकियों की लंबी फेहरिस्त थी। गोपाल मंदिर से बारात घंटाघर चौराहे से होते हुए सीधे जेल रोड स्थित लक्ष्मीनाराण मंदिर पहुंची। यहां से बाबागंज होते हुए स्टेशनरोड का भ्रमण किया। थोड़ी देर तक निर्मल चौराहे व स्टेशन रोड पर झांकियों का ठहराव हुआ तो लेाग अपने घरों से निकलकर बाहर आए गए। इस दौरान जयश्रीराम का जयकारा लगाते हुए लोग थिरक रहे थे। देर रात भगवान राम व मां जानकी का विवाह संपन्न हुआ। ऐसे में पूरा शहर राम की भक्ति में लीन रहा। इस अवसर पर मुख्य संरक्षक जय नारायण अग्रवाल, अध्यक्ष सियाराम ऊमरवैश्य, मंत्री सुनील सिंह बीकू, कोषाध्यक्ष श्यात शंकर, मीडिया प्रभारी शीतला सुजान, विजय सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।