{"_id":"5e18bd2a8ebc3e880b01040d","slug":"devotees-bathe-ganges-on-paush-purnima-pratapgarh-news-ald26536373","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौष पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौष पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
विज्ञापन
मानिकपुर गंगा घाट पर माघी पूर्णिमा पर स्नान व पूजन करते श्रद्धालु।
- फोटो : PRATAPGARH
पौष पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर पुण्य कमाया। भारी ठंड और कोहरा होने के कारण सुबह श्रद्धालुओं की भीड़ नहीं दिखी, लेकिन 10 बजे के बाद धूप निकलने पर लोगों का हुजूम बढ़ गया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने पूरे विधिविधान के साथ मां गंगा का पूजन किया।
मानिकपुर के शहाबाद घाट पर पौष पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने स्नान किया। ठंड के कारण घाट पर सुबह भीड़ कम दिखी, लेकिन धूप निकलने पर लोगों का भारी हुजूम स्नान के लिए घाट पर पहुंचा। लोगों ने गंगा स्नान के बाद सूर्य को अघ्र्य दिया। इसके बाद मां गंगा की फूल, अच्छत और धूप से पूजा की।
घाट पर स्नानार्थियों के लिए बैरीकेडिंग की गई थी। इसके साथ ही घाट पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा। दोपहर बाद तक स्नान का क्रम चलता रहा।
तीर्थ पुरोहित प्रेमनाथ दीक्षित ने बताया कि भोर में एक बार लोगों की भीड़ हुई जिसमें लोग जल्दी ही स्नान कर चले गए। इसके बाद धूप खिलने पर फिर से एक बार श्रद्धालुओं का रेला गंगा घाट पर उमड़ा।