फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   guest house will be construcred in azgara

पौराणिक स्थल अजगरा में बनेगा गेस्ट हाउस: केशव प्रसाद

Sat, 26 Aug 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 26 Aug 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
guest house will be construcred in azgara
अमर उजाला ब्यूरो - फोटो : pratapgarh
जिले के पौराणिक यक्ष युधिष्ठिर संवाद स्थल पर आयोजित अजगरा महोत्सव का उद्घाटन करते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने पौराणिक स्थल पर एक गेस्ट हाउस की स्थापना की घोषणा की। महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी और योगी सरकार में विकास कार्यों में भेदभाव नहीं किया जा रहा है। इस सरकार में हर वर्ग का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि अजगरा महोत्सव स्थल को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनपद मे ेसड़कों और पुलों की कमी नहीं होगी। 250 की आबादी वाली प्रत्येक ग्रामसभा को दीनदयाल उपाध्याय योजना के माध्यम से सड़कों से जोड़ा जाएगा। ये सभी सड़कें दोे लेन की होंगी। साथ ही इन सड़कों के किनारे नालियोें का भी निर्माण हेागा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में वह सभी विधायकों एवं सांसद से विस्तृत चर्चा करेंगे। उन्होंने मोदी और योगी सरकार के विकास कार्यों को गिनाया। कहा कि प्रदेश के 86 लाख किसानों का कर्ज माफ किया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने भ्रष्ट्राचार मुक्त, गरीबी मुक्त, गंदगी मुक्त आतंकवाद मुक्त भारत का संकल्प लिया है। अध्यक्षता सांसद हरिवश्ंा सिंह व संचालन  प्रमोद प्रियदर्शी ने किया। इसके पहले जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी, विधायक संगमलाल गुप्ता, विधायक धीरज ओझा, फाफामऊ विधायक विक्रमाजीत मौर्य सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारियों एव कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम केशवप्रसाद मौर्य का स्वागत किया।
विज्ञापन


अजगरा महोत्सव को संबोधित करते हुए सांसद हरिवंश सिंह ने कहा कि यक्ष- युधिष्ठिर संवाद स्थल पौराणिक स्थल है। इसका उल्लेख पुराणों में है। सांसद कुंवर हरिवंश सिंह ने कहा कि पौराणिक स्थल होने के कारण यहां पर्यटकोें की भीड़ रहती है। ऐसे में यहां एक म्यूजियम की जरूरत है। जिससे की यक्ष-युधिष्ठिर से जुड़े तमाम महत्वों के बारे एवं पौराणिक स्थल के बारे जान सके। उन्होंने कहा कि 11 करोड़ की लागत से यहां म्यूजियम बनाया जाएगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed