फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   now up board exams will be conducted like in the regime of kalyan government

कल्याण सरकार की तर्ज पर होगी यूपी बोर्ड परीक्षा : केशव

Sat, 26 Aug 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 26 Aug 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
now up board exams will be conducted like in the regime of kalyan government
अमर उजाला ब्यूरो - फोटो : pratapgarh
इसके लिए शिक्षा विभाग तैयारी शुरू कर दे। शनिवार को यहां अजगरा महोत्सव का उद्घाटन करने आए उपमुख्यमंत्री ने महावीर सिंह खीची इंटर कालेज रानीगंज अजगरा में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास की हकीकत खंगाली। इस दौरान शिक्षा, स्वच्छता, निर्माण, ग्राम विकास से संबंधित तमाम योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन


उन्होंने नकलविहीन परीक्षा प्रणाली को अपनाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिया। कहा कि एक भी परीक्षा केंद्र मेें नियमों की अनियमितता की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को बंद करने व अच्छे विद्यालयों को प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सीएमओ को दिशा-निर्देश कि किसी भी मरीज की जान इलाज के अभाव में नहीं जानी चाहिए। साथ ही नहरों में पानी की सप्लाई के साथ ही टेल तक सुनिश्चित करें। कहा कि मानधाता क्षेत्र के कटरागुलाब सिंह की तरफ विलुप्त हो रही बकुलाही नदी के संरक्षण के लिए मनरेगा के तहत कार्य कराएं। उपमुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी शरद कुमार सिंह से जनपद में रामवनगमन मार्ग के बारे में बकुलाही नदी जीर्णोद्वार के बारे में प्रस्ताव मंागा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियिमतता बरतने वाले प्रधान व सेक्रेटरी पर कड़ी कार्रवाई के साथ रिकवरी की जाएगी। बिजली व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी निर्देश दिया। एसपी शगुन गौतम को भी कानून व्यवस्था बनाने को लेकर निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed