फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Derogatory post against woman on social media, case registered

Pratapgarh News: महिला के खिलाफ सोशल मीडिया पर डाली अपमानजनक पोस्ट, केस दर्ज

Wed, 21 Jun 2023 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 21 Jun 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Derogatory post against woman on social media, case registered
महिला के खिलाफ सोशल मीडिया पर डाली अपमानजनक पोस्ट, केस दर्ज
विज्ञापन



आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर आत्मदाह की धमकी

लालगंज। सोशल मीडिया पर महिला के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट डाले पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करेगी। पीडि़ता ने आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर आत्मदाह की धमकी दी है। लालगंज कोतवाली के सलेम भदारी निवासी एक महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि गांव के सूरज तिवारी ने सोशल मीडिया पर बीती 16 जून को अपने मोबाइल नंबर से उसके खिलाफ अपमानजनक पोस्ट डाल दी। पीड़िता की ओर से आरोपी के खिलाफ चरित्र हनन, गाली गलौज व धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत की जांच कराई तो मामला सही पाया गया। जिसके बाद आरोपी सूरज के खिलाफ मंगलवार को आईटी एक्ट समेत सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया है।
पीडि़ता ने मुख्यमंत्री समेत अफसरों को शिकायती पत्र भेजकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग उठाई है। शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होने पर पीडि़ता ने आत्मदाह कर लेने की धमकी दी है। कोतवाल कमलेश पाल ने बताया कि पीडि़ता की शिकायत सही पाए जाने पर केस दर्ज किया गया है। शीघ्र ही आरोपी के खिलाफ कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन




.............



मारपीट में इक्कीस आरोपियों के खिलाफ केस, जांच में जुटी पुलिस



लालगंज। मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में इक्कीस आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है। लालगंज के कटरा पूरे सेवकराय निवासी संतराम पटेल ने नामजद लोगों ने उसकी पत्नी के साथ जमकर मारपीट व अभद्रता की। जिससे उसकी पत्नी अचेत हो गई। वहीं पूरे विंदा शुकुल का पुरवा ढिंगौसी निवासी दिलीपचंद्र शुक्ल ने सत्रह जून को जमीनी विवाद में हुई मारपीट के मामले में विपक्षी नागेंद्र आदि के खिलाफ मारपीट व तोडफ़ोड़ का केस दर्ज कराया है। उधर लालगंज के मनीपुर मनुहार निवासी शिवानी सरोज ने जमीनी विवाद का केस दर्ज कराया है। अखंड प्रताप सिंह ने नामजद आरोपियों के खिलाफ बलवा व मारपीट का केस दर्ज कराया है। कोतवाल कमलेश पाल ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed