रानीगंज के दुर्गागंज बाजार में शुक्रवार को एक युवती की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों पर लाठी चलाने के बाद स्थिति बेकाबू हो गई। आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।
Pratapgarh: प्रतापगढ़ में युवती की मौत के बाद बवाल, पथराव में सीओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:05 PM IST
सार
प्रतापगढ़ के रानीगंज में अस्पताल में काम कर रही युवती की मौत के बाद जमकर बवाल हो गया। परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। इसको लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठी चार्ज किया तो ग्रामीण उग्र हो गए और पत्थरबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन