फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Deputy Director reprimanded for delay in construction of toilets

मंडी में अवैध कब्जेदारों को देख भडक़े निदेशक, सचिव का रोका वेतन

Thu, 23 Jan 2020 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Deputy Director reprimanded for delay in construction of toilets
Deputy Director reprimanded for delay in construction of toilets
प्रतापगढ़। कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक जेपी सिंह बुधवार को महुली मंडी में अवैध कब्जेदारों को देखकर भड़क गए। मंडी सचिव को फटकार लगाते हुए अवैध दुकानदारों को फौरन बाहर करने का आदेश देते हुए वेतन भुगतान पर रोक लगा दी। शौचालय निर्माण में देरी होने पर उप निदेशक निर्माण महेंद्र कुमार को फटकार लगाते हुए अविलंब तैयार कराने को कहा है।
विज्ञापन

बुधवार को मंडी परिषद के निदेशक जेपी सिंह कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह के पैतृक गांव करमाही जाने के पहले महुली मंडी पहुंच गए। पहले से प्रतीक्षा कर रहे मंडी समिति के अधिकारियों ने अगवानी कर कार्यालय में चलने के लिए कहा, मगर वह मंडी की हकीकत देखने निकल पड़े। पटरी में दुकानें रखकर बेचने वालों को देखकर प्रभारी सचिव रमेश पांडेय से पूछ बैठे कि यह लोग कौन हैं। इस पर वह जवाब नहीं दे पाए। फिर उन्होंने पूछा कि आवंटी दुकानदार नहीं है तो उन्होंने बताया नहीं। इतना सुनते ही वह भड़क गए और अवैध दुकानदारों को तुरंत बाहर करने को कहा। प्रभारी सचिव ने बताया कि डीएम से फोर्स की मांग की गई, मगर अभी तक नहीं मिलने के कारण हटाया नहीं गया है। इससे नाराज निदेशक ने वेतन भुगतान पर रोक लगाने की बात कही है। मंडी परिसर की टूटी सडक़ और गंदगी पर उपनिदेशक निर्माण महेंद्र कुमार को फटकार लगाई। शौचालय के लिए महज फाउंडेशन तैयार होने पर नाराजगी जताई और अविलंब निर्माण कराने को कहा। उन्होंने मंडी को साफ-सुथरा बनाने के लिए हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed