{"_id":"5e5811d38ebc3ef3fd731520","slug":"dense-fog-in-the-morning-in-pratapgarh-pratapgarh-news-ald269688020","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह घना कोहरा, दिनभर बादलों की उमड़- घुमड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह घना कोहरा, दिनभर बादलों की उमड़- घुमड़
विज्ञापन
गुरूवार को सुबह घने कोहरे से सदर तिराहे पर रहा धुंध।
- फोटो : PRATAPGARH
सुबह घना कोहरा, दिनभर बादलों की उमड़- घुमड़
पुरवा व पछुआ के द्वंद्व के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है। फिर से कोहरे की शुरुआत हो गई है। ठंड में भी इजाफा हो गया। गुरुवार को भोर में घना कोहरा छाया रहा। सडक़ों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। सुबह 10 बजे कोहरा छटने पर बाजारों में चहल- पहल बढ़ी। वहीं दिनभर आसमान में बादलों की उमड़-घुमड़ जारी रही। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 25.0 व न्यूनतम 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
दो दिनों से कोहरा पड़ रहा है। इससे ठंड व गलन बढ़ गई है। सुबह की शुरुआत कोहरे व भीषण ठंड से हो रही है। गुरुवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। वातावरण में पुरवा हवा मंद गति में बह रही थी। इससे ठंड व गलन का असर तेज था। शहर मेें सुबह सडक़ों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग कोहरा छटने का इंतजार करते रहे। सडक़ पर इक्का-दुक्का लोग ही चहल-कदमी करते दिखे। अधिकांश दुकानें बंद रहीं। शहर के पंजाबी मार्केट, राजापाल टंकी, घंटाघर, बाबागंज, अंबेडकर चौराहा, पल्टनबाजार, सदर बाजार में दोपहर बाद दुकानें खुलीं।
लेकिन बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। कोहरे की वजह से सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। सडक़ पर वाहनों की रफ्तार थम गई। बड़े वाहन से लेकर छोटे वाहन तक रेंगते नजर आए। सुबह 9 बजे के बाद कोहरा छटा तो सूर्यदेव के दर्शन हुए। बाजारों में चहल-पहल बढ़ी। मगर एकाएक फिर से बादलों ने कूच कर दिया। आसमान में बादलों की उमड़- घुमड़ शुरू हो गई। दिनभर आसमान में बादलों ने डेरा जमाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 25.0 व न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।