{"_id":"6526c477e2a6f00398023734","slug":"dengue-havoc-is-not-decreasing-14-new-patients-found-in-24-hours-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-5772-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: नहीं कम हो रहा डेंगू का कहर, 24 घंटे में मिले 14 नए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: नहीं कम हो रहा डेंगू का कहर, 24 घंटे में मिले 14 नए मरीज
Wed, 11 Oct 2023 09:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 11 Oct 2023 09:21 PM IST
विज्ञापन
जिले में डेंगू का कहर कम नहीं हो रहा। बुधवार को 24 घंटे के भीतर 14 नए मामले सामने आए हैं। देर शाम पोर्टल पर अपडेट होने के साथ ही स्वास्थ्य टीमों ने दौड़भाग की। सभी मरीजों व उनके आसपास के घरों में पहुंचकर निरोधात्मक कार्यवाही की। एंटी लार्वा छिड़काव के बाद भी लोग डेंगू के डर से परेशान हैं।
सीएमओ डॉ. जीएम शुक्ल ने बताया कि बुधवार को आई रिपोर्ट में डेंगू के 14 नए मामले सामने आए हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या 125 हो गई है। हालांकि सभी मरीज घर पर हैं। दवाएं मुहैया करा दी गई हैं। सुबह और शाम फोन कर मरीजों का हाल जाना जा रहा है। प्रभावित क्षेत्रों में दवा का छिड़काव और फाॅगिंग कराई जा रही है।