{"_id":"5bc8dfecbdec2269c2364fce","slug":"demolition-in-durga-puja-pandal-in-city-sigh-fire-on-chairman","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी में दुर्गा पूजा पंडाल में तोड़फोड़, चेयरमैन पर झोंका फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी में दुर्गा पूजा पंडाल में तोड़फोड़, चेयरमैन पर झोंका फायर
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Fri, 19 Oct 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़
- फोटो : प्रतापगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी प्रतापगढ़ नगर पंचायत में बुधवार की रात बवाल हो गया। दुर्गा पूजा पंडाल में रखे सामानों को इधर-उधर फेंकने के बाद चेयरमैन के कार्यालय पर जमकर तोड़फोड़ की। खबर मिलने पर पहुंचे चेयरमैन के ऊपर लोगों ने फायर भी झोंका। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया। जबकि तीन भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
नगर कोतवाली के सिटी नगर पंचायत में बुधवार की रात सोनारन मोहल्ला और धोबियाना मोहल्ले में स्थित मां दुर्गा पूजा पंडाल में चार शरारती तत्व पहुंचे। चारों कलश उठाकर फेंकने लगे। आरती कर रहे युवक ने विरोध किया तो उसकी थाली पैर से मारकर गिरा दिया। लोगों के विरोध करने पर बवालियों ने तमंचा निकाल लिया। करीब पंद्रह-बीस मिनट तक पंडालों में बवाल काटने के बाद सभी चेयरमैन अनिल मौर्या के कार्यालय पर पहुंच गए। आरोप है कि चेयरमैन के कार्यालय में तोड़फोड़ करने के बाद आरोपी गाली गलौज कर रहे थे। सूचना मिलने पर कुछ ही देर में चेयरमैन अनिल मौर्या भी अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए।
उन्होंने कारण पूछना चाहा तो सभी उन पर हमलावर हो गए। इस दौरान चेयरमैन के ऊपर फायर भी झोंका। हालांकि वह बाल-बाल बच गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से एक आरोपी को दबोच लिया। कुछ ही देर में पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा, एएसपी पूर्वी व सीओ सिटी दलबल के साथ पहुंचे। अधिकारियों ने जानकारी लेने के बाद आरोपियों के घर पर दबिश दी लेकिन कोई नहीं मिला। सीओ सिटी अंजनी राय ने बताया कि चेयरमैन की तहरीर पर अजीत वर्मा, मोहम्मद कैफ, सुमित निर्मल और अमन वर्मा के खिलाफ जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। अजीत वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन
सिटी कस्बे में बुधवार की रात बवाल करने वाले चारों युवक नशे में धुत थे। लोगोें की मानें तो नशे में धुत शरारती तत्वों को पंडाल में जुटे लोगों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन कोई सुनने को राजी नहीं था। हालांकि उनके हाथ में तमंचा देख लोग पीछे भी हट जाते रहे।
सिटी कस्बे में मां दुर्गा पंडाल में तोड़फोड़ करने व प्रतिमा के साथ गलत हरकत करने की जानकारी लोगों को हुई तो इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। देखते ही देखते माहौल खराब होने लगा। ऐसी स्थिति में हालात बदलता देख हर कोई खौफजदा हो गया। लोग अपने घरों में दुबके रहे। गुरुवार की सुबह घटना को लेकर लोग तमाम चर्चाएं करते रहें। वर्ष 2016 में भी अजीत ने दधिकांदों मेले में फायरिंग की थी। जिसमे तीन लोग घायल हो गए थे।