{"_id":"5dcb035c8ebc3e5b167b3990","slug":"demolished-the-incroachment-pratapgarh-news-ald2599939161","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामे के बीच रानीगंज में हटाया गया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामे के बीच रानीगंज में हटाया गया अतिक्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हंगामे के बीच रानीगंज में हटाया गया अतिक्रमण
अतिक्रमण हटाने के दौरान वृद्ध घायल, 6 घंटे तक रानीगंज बाजार में रही अफरातफरी, हटाई गईं 250 गुमटियां
रानीगंज। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भारी हंगामे के बीच रानीगंज बाजार में अतिक्रमण हटाया गया। जेसीबी से अतिक्रमण हटाए जाने का अभियान चला। अतिक्रमण हटाने के दौरान टीनशेड की चपेट में आने से एक वृद्ध घायल हो गया। कार्रवाई के चलते बाजार में करीब छह घंटे तक अफरातफरी मची रही। अभियान के दौरान करीब 250 गुमटी दुकानें हटाई गईं।
मंगलवार सुबह 11 बजे एसडीएम राहुल कुमार यादव के नेतृत्व में टीम ने अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू किया। पुरानी पीएचसी से अभियान की शुरुआत हुई तो अतिक्रमणकारियों ने विरोध जताया। इस पर पुलिसकर्मियों ने डंडा पटककर उन्हें खदेड़ दिया। इस दौरान जेसीबी गरजती रही। पुरानी पीएचसी से स्टेशन रोड व जामताली रोड के अलावा आस-पास संपर्क मार्गो पर भी कब्जा जमाए दुकानदारों को हटाया गया। ये दुकानें जाम का कारण बन रही थीं। जामताली रोड पर अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान एक वृद्ध टीनशेड की चपेट में आ गया। इससे वह घायल हो गया। उसे सीएचसी रानीगंज ले जाया गया। हाइवे पर कब्जा जमाए दुकानदार अपने-अपने सामान को हटाने में जुट रहे। शाम करीब 5 बजे तक अभियान चला। करीब एक किमी तक चले अभियान से अतिक्रमणकारियों में हडक़ंप मचा रहा। इस दौरान अधिशाषी अभियंता राजभान सिंह, एसएचओ संजय पांडेय पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।