फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   demolished the encroachment

पृथ्वीगंज में गरजी जेसीबी, हटाया अतिक्रमण

Mon, 17 Feb 2020 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
demolished the encroachment
पृथ्वीगंज नगर पंचायत में नाले पर हुए कब्जे को तोड़ता जेसीबी। - फोटो : PRATAPGARH
पृथ्वीगंज में गरजी जेसीबी, हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन

नवसृजित नगर पंचायत पृथ्वीगंज में रविवार को हाईवे के दोनों ओर अतिक्रमण हटाते ही बाजार में खलबली मच गई। दुकानदार अपना सामान लेकर भागने लगे। जानकारी के बाद पहुंचे रानीगंज विधायक ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई रुकवा दी। बाजार में अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा।

लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर नवसृजित नगर पंचायत पृथ्वीगंज बाजार में रविवार को पीएनसी कंपनी द्वारा जेसीबी लगाकर अतिक्रमण हटाया जाने लगा। जिससे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। लोग अपना टीनशेड व सामान हटाने लगे। लोगों ने हाईवे के नालों तक अपना कब्जा कर रखा था। अतिक्रमण हटाने की जानकारी रानीगंज विधायक धीरज ओझा को हुई। खबर मिलते ही वह बाजार पहुंचकर जेसीबी से हटाया जा रहे अतिक्रमण को बंद कराया। पीएनसी के अफसरों से बातचीत करते हुए कहा कि यदि कहीं अतिक्रमण था तो कंपनी को नोटिस देनी चाहिए। इस मौके पर नीरज ओझा, सूरज पांडेय, विनय वैश्य, सुभाष मिश्रा, भोलानाथ ऊमरवैश्य, हरिओम ऊमरवैश्य समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed