{"_id":"20be81e42a696c1ba28c60722a3f5f9c","slug":"demand-of-40-40-thousand-officers-in-the-name-of-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों के नाम पर 40-40 हजार की डिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों के नाम पर 40-40 हजार की डिमांड
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Sat, 18 Apr 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
लोहिया समग्र गांवों में आवास के नाम पर लाभार्थियों से 40-40 हजार रुपये वसूले जा रहे हैं। जो व्यक्ति रुपये देने में आनाकानी कर रहा है उसे आवास नहीं दिया गया। एक लाभार्थी ने 20 हजार रुपये देने की बात स्वीकार की है।
बेलखरनाथधाम ब्लॉक के अमसौना गांव की महिलाओं ने प्रभारी मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल का घेराव कर लोहिया आवास के नाम पर लाभार्थियों से रुपये वसूलने का आरोप लगाया। महिलाओं की मानें तो अफसरों के नाम पर 40-40 हजार रुपये की मांग की जा रही है। अनुसूचित जाति की महिलाओं का आरोप था कि जो लोग रुपये देने में आनाकानी किए उन्हें आवास नहीं दिया गया है।
लोहिया आवास पाने वाली पुष्पा देवी ने बताया कि उससे बीस हजार रुपये लिए गए हैं और बीस हजार और मांगे जा रहे हैं। सुशीला, राजकुमारी, निर्मला, गीता, अंजू और उमा देवी ने पहले डीएम से फिर प्रभारी मंत्री से मिलकर आवास की मांग की है। जिस समय महिलाएं प्रभारी मंत्री से शिकायत कर रही थीं उस समय पीडी रंजीत सिंह दूर खडे़ होकर मंत्री के एक्शन की प्रतीक्षा कर रहे थे। हालांकि कार्यक्रम स्थल से निकलते वक्त उनके पास यह शिकायत पहुंची इसलिए उन्होंने शिकायत लेकर जांच कराने का आश्वासन दिया। इसके पहले जब महिलाओं ने डीएम से शिकायत की तो सूचना अधिकारी को बुलाकर नाम नोट करने को कहा।