फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Demand for copper and brass utensils rises ahead of wedding season

Pratapgarh News: सहालग से पहले तांबे, पीतल के बर्तनों की बढ़ी मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Demand for copper and brass utensils rises ahead of wedding season
बर्तन की दुकान पर स्पेशल फूल (कांसा) थाली सेट। संवाद
सहालग से पहले स्टील के साथ ही बाजार में तांबे, पीतल के बर्तनों की मांग बढ़ गई है। दुल्हन की विदाई के सामानों से लेकर उपहारों की सूची में तांबे, पीतल के बर्तन जगह बना रहे हैं। पहले जहां स्टील के चमचमाते बर्तन उपहार की पहली पसंद होते थे, वहीं अब पीतल और तांबे के पारंपरिक बर्तनों का चलन फिर से बढ़ा है।
विज्ञापन

पीतल और तांबे की डिजाइनर थालियां, कटोरियां, गिलास, लोटे और कड़ाहियां ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। चौक के बर्तन व्यापारी विनोद कुमार ने बताया कि पहले लोग स्टील इसलिए लेते थे क्योंकि वह सस्ता व टिकाऊ लगता था, लेकिन अब जागरूकता बढ़ी है।
विज्ञापन

तांबे और पीतल में खाना पकाने से पानी और भोजन में प्राकृतिक गुण आते हैं, जाे शरीर को आयरन, मिनरल व जिंक प्रदान करते हैं। यही नहीं, इनकी वापसी पर भी अच्छी कीमत मिल जाती है। पीतल-तांबे का पुराना सेट भी 70-80 फीसदी कीमत पर बिक जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठठेरी बाजार के दुकानदार विनय कुमार ने बताया कि अब बाजार में नई डिजाइनों के तांबे, पीतल के बर्तन मुरादाबाद और बरेली से मंगाए गए हैं। हैंडक्राॅफ्टेड पीतल की थालियां, नक्काशीदार तांबे के गिलास, डिजाइनयुक्त कटोरियां और चम्मच सेट अब शादी के गिफ्ट पैक में शामिल हो रहे हैं।

पीतल का एक सेट 2500 से 3000 रुपये, फूल थाली सेट 3500 से 5000 रुपये तक बिक रहा है। महंगे सेट में सोने-चांदी के पालिश वाले बर्तन भी हैं। जिनकी कीमत 10 से 15 हजार तक है। तांबे की थाली 800 से 1000 एवं गिलास 350 से 500 रुपये के बीच बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed