फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Demand for brass, copper and flower pots will increase on Dhanteras.

Pratapgarh News: धनतेरस पर पीतल-तांबा और फूल के बर्तनों की बढ़ेगी मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Demand for brass, copper and flower pots will increase on Dhanteras.
धनतेरस पर इस बार पीतल, तांबा और फूल (ब्रॉन्ज) के बर्तनों की मांग बढ़ेगी। 18 अक्तूबर को शनिवार के दिन धनतेरस होने के कारण दुकानदारों ने पीतल, तांबा व फूल के बर्तनों को अधिक मंगाया है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक शनिवार के कारण धनतेरस पर शनि ग्रह का प्रभाव रहेगा।
विज्ञापन

धार्मिक मान्यता के मुताबिक लोहे और स्टील की वस्तुएं खरीदना शुभ नहीं माना जाता है। व्यापारियों ने इस धनतेरस पर पीतल, तांबा व फूल के बर्तनों की अधिक बिक्री होेने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

बर्तन व्यापारी दिनेश प्रताप ने बताया कि बीते साल की तुलना में इस बार पीतल, तांबा व फूल के बर्तन अधिक मंगाए हैं। जीएसटी कम होने से पीतल व तांबे के बर्तन में 50 से 100 रुपये की कमी आई है। पीतल 700 रुपये प्रति किलो, तांबा 1100 रुपये, फूल 1800 रुपये, एल्युमिनियम 295 रुपये और स्टील 300 रुपये किलो की दर से बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी विनय कुमार ने बताया कि धनतेरस के पहले दिन लोग शुभ मानी जाने वाली वस्तुएं खरीदते हैं। इसमें पीतल की घंटी, कटोरी, चम्मच, लोटा और आरती की थाली, तांबे के जग, लोटा, गिलास व फूल के बर्तनों में थाली सेट, प्लेट, कटोरी और गिलास की खरीदारी करेंगे। 19 अक्तूबर को रविवार के दिन स्टील, एल्युमिनियम व क्रॉकरी के सामानों की बिक्री की उम्मीद है।

बलीपुर दुर्गा मंदिर पुजारी आलोक ऋषिवंश ने बताया कि इस साल धनतेरस पर खरीदारी करने के लिए शुभ मुहूर्त 18 अक्तूबर को दोपहर 12:18 बजे से 19 अक्तूबर को दोपहर 01:51 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed