फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Deliberations held on city traffic congestion and encroachment; traders highlight their issues.

Pratapgarh News: शहर के जाम और अतिक्रमण पर मंथन, व्यापारियों ने गिनाईं समस्याएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Deliberations held on city traffic congestion and encroachment; traders highlight their issues.
जेल रोड ​स्थित निजी प्रतिष्ठान में बैठक करते अ​खिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदा​धिकारी। व्
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में बुधवार की शाम शहर की मूलभूत समस्याओं को लेकर व्यापारियों और पदाधिकारियों की बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता ने की। इस दौरान जाम और अतिक्रमण के साथ अन्य समस्याओं पर चर्चा की गई। समाधान के सुझावों पर विचार हुआ।
विज्ञापन

जिला महामंत्री अर्पित खंडेलवाल ने बताया कि शहर में अतिक्रमण के कारण लगने वाले जाम, व्यावसायिक क्षेत्रों में पेयजल की व्यवस्था, सार्वजनिक शौचालय और साफ-सफाई जैसी समस्याओं पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि इन समस्याओं के कारण उन्हें और ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बैठक में समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए व्यापारी सुरक्षा फोरम डेस्क का कार्यालय खोलने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना था कि डेस्क के माध्यम से वे अपनी समस्याएं सीधे संबंधित अधिकारियों तक पहुंचा सकेंगे और उनका तत्काल समाधान कराया जा सकेगा। इस दौरान मनोज केसरवानी, जवाहर लाल, राहुल गुप्ता, बृजेश केसरवानी, राहुल खत्री, नरेंद्र सिंह, दीपक सोनी, आदर्श श्रीवास्तव और राजेश केसरवानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed