फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   farmers will get loan

28,789 किसानों को ऋण देने के लिए खुलेगा दरवाजा

Fri, 04 Aug 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 04 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
farmers will get loan
farmers
 इन किसानों को ऋण देने से हाथ खड़ा करने वाले बैंक जल्द ही उनके  लिए अपना दरवाजा खोलने जा रहे हैं। योगी सरकार ने एनपीए (नॉन परफार्मेसी एकाउंट) खातों के कर्ज की भरपाई करने का फैसला लिया है। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने जिले की सभी बैंक शाखाओं से ऐसे खातों और धनराशि का विवरण तलब किया है।
विज्ञापन


किसानों का एक लाख तक का कर्जा माफ करने की कवायद तेज होने के साथ ही योगी सरकार ने एनपीए खातों में बकाया कर्ज माफ करने का निश्चय किया है। सरकार के इस फैसले से जिले के 28,789 किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। सबसे अधिक एनपीए खाते जिला सहकारी बैंक में हैं। बैंक अधिकारियों की मानें तो जिला सहकारी बैंक में ही लगभग 18,000 खाते हैं। एनपीए खातों का कर्ज माफ करने से किसानों को कितनी धनराशि का फायदा होगा, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। शासन ने भी  अभी साफ नहीं किया है कि एनपीए खातों का पूरा कर्जा माफ होगा या सिर्फ एक लाख ही माफ होगा। इससे अधिकारी भी अभी संशय में है। फिलहाल 31 मार्च 2016 तक के एनपीए खातों का विवरण सभी बैंकों शाखाओं से मांगा गया है।
विज्ञापन

योगी सरकार एनपीए खातों का पूरा कर्जा माफ कर देती है, तो यह किसानों के लिए बहुत बड़ी राहत होगी। दरअसल, जिस किसान का खाता एनपीए हो जाता है, उसे बैंक ऋण नहीं देते हैं। बैंक से ऋण नहीं मिलने के कारण किसान साहूकारों के चंगुल में फंस जाता है, और फिर वह कभी कर्ज से मुक्त नहीं हो पाता है। अगर एनपीए खातों के कर्ज की योगी सरकार भरपाई कर देती है तो किसानों को कर्ज लेने के लिए एक बार फिर बैंकों के दरवाजे खुल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनपीए खातों के लिए फंसेगा आधार का पेच
एनपीए खातों का कर्जा माफ करने की घोषणा सरकार ने तो कर दी है, मगर शासन बगैर आधार कार्ड नंबर के  कोई कर्ज माफ करने को तैयार नहीं है। 31 मार्च 2015 के खातों में किसी भी किसान का आधार नहीं लगा हुआ है। ऐसे में कर्जमाफी में पेच फंस सकता है।


दोहरा लाभ लेने से वंचित हो सकते हैं किसान
बैंकों से ऋण लेने वाले अधिकांश किसान ऐेसे हैं, जिन्होंने कई बैंकों से ऋण लिया है। कुछ किसान ऐसे भी हैं जो एक लाख कर्जमाफी का भी लाभ ले रहे हैं और दूसरी शाखा में एनपीए खातों के ऋणमाफी का लाभ उठाने का प्रयास करेंगे। मगर शासन एक किसान को एक ही लाभ देेना चाह रहा है। ऐसे में कुछ एनपीए खातों का कर्ज माफ करना मुश्किल साबित हो सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed