फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Debt-ridden businessman commits suicide, two face abetment to suicide case

Pratapgarh News: कर्ज में डूबे व्यापारी ने दी जान, दो पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस

Sun, 21 May 2023 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 21 May 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Debt-ridden businessman commits suicide, two face abetment to suicide case
अस्सी हजार रुपये के कर्ज में डूबे गल्ला व्यापारी ने फांसी लगाकर जान दे दी। शिकायत पर दो आरोपी सूदखोरों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों ने कर्ज नहीं चुकाने पर व्यापारी का जबरन खेत जोतने की धमकी दी थी। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

उदयपुर थाना क्षेत्र के कुंभीआइमा निवासी दुर्गा प्रसाद मौर्य (53) गल्ला व्यापारी थे। बताया जाता है कि व्यवसाय के सिलसिले में व्यापारी ने गांव के मकबूल व रतिपाल से क्रमश: 30 हजार व 50 हजार रुपये ब्याज पर कर्ज ले रखा था।
विज्ञापन

आरोप है कि सूदखोर कर्ज चुकाने के लिए व्यापारी पर आए दिन दबाव बनाते थे। दोनों सूदखोरों ने दो दिन के भीतर कर्ज नहीं चुकता करने पर व्यापारी का खेत जबरन जोतने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की रात खाना खाकर व्यापारी दुर्गा प्रसाद सोने चला गया। सुबह उसका शव घर के बाहर पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूलता मिला तो लोग दंग रह गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर जिला अस्पताल भेजा। परिजनों ने आरोप लगाया कि सूदखोर आए दिन कर्ज चुकाने का दबाव बनाते थे।
आरोपियों ने कर्ज नहीं चुकाने पर खेत जोतने की धमकी दी थी। इसका दुर्गा प्रसाद ने परिजनों से जिक्र किया था। इस धमकी से परेशान होकर कर्ज के दबाव में व्यापारी ने आत्महत्या कर ली। मामले में दुर्गा प्रसाद के पुत्र उमाचंद्र मौर्य की तहरीर पर गांव के ही सूदखोर मकबूल व रतिपाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है।

केस दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। सीओ लालगंज रामसूरत सोनकर ने बताया कि पूछताछ में मृतक के कर्ज लेने की बात सामने आई है। केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed