फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Death of laborer who went with contractor, accused of murder

Pratapgarh News: ठेकेदार के साथ गए मजदूर की मौत, हत्या का आरोप

Mon, 14 Aug 2023 09:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 14 Aug 2023 09:13 PM IST
विज्ञापन
Death of laborer who went with contractor, accused of murder
ठेकेदार के साथ गए मजदूर की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन

मदाफरपुर। पेड़ कटाई के ठेकेदार के साथ रविवार रात गए मजदूर की मौत हो गई। उसके परिवारीजनों ने ठेकेदार पर हत्या का आरोप लगाया है। जबकि ठेकेदार का कहना है कि पेड़ गिरने की वजह से घायल मजदूर की जान चली गई।
कोहड़ौर के धरौली मुफरीद निवासी सूर्यकांत पाल (45) मजदूरी कर परिवार का गुजर बसर करता था। रविवार को वह पेड़ काटने वाले ठेकेदार के साथ गया था। देर रात तक वापस नहीं लौटा तो परिजन खोजबीन करते रहे। तमान प्रयास के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत होने की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि सूर्यकांत की हत्या कर उसे हादसे का रूप दिया गया है। उनका सवाल था कि यदि हादसा हुआ तो परिवार के लोगों को ठेकेदार ने जानकारी क्यों नहीं दी। वहीं ठेकेदार का कहना था कि पट्टी क्षेत्र में लकड़ी काटते समय पेड़ से गिरने की वजह से सूर्यकांत की मौत हुई है। मृतक की पत्नी ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। एसओ कोहड़ौर प्रदीप कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed