फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   death hang death student hanged, pratapgrgh news

Pratapgarh News: फांसी लगाकर छात्र ने दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
death hang death student hanged, pratapgrgh news
दिलीपपुर थाना क्षेत्र के कोठियाही में बुधवार की सुबह डी फार्मा की पढ़ाई करने वाले छात्र सौरभ पटेल का शव पेड़ पर लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन की।
विज्ञापन

दिलीपपुर के कोठियाही निवासी गंगाराम पटेल लोगों का आयुर्वेदिक उपचार करते हैं। उनका बेटा सौरभ पटेल (22) डी फार्मा की पढ़ाई कर रहा था। मंगलवार की रात घर में खाना खाने के बाद कमरे में चला गया। बुधवार की सुबह गांव के लोग भोर में शौच के लिए निकले तो कुछ दूरी पर बाग में पेड़ पर उसका शव फंदे से लटकता देख शोर मचाया। शोर सुनकर परिजन संग आसपास के लोेग पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर मातम पसरा रहा। मृतक बहन व भाई में सबसे बड़ा था। मां नीलम पटेल, भाई सत्यम व बहन अनामिका रोती बिलखती रहीं। शाम को शव को गांव में ही दफनाया गया। दिलीपपुर थानाध्यक्ष राधेश्याम ने बताया कि आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल सका। परिजनों ने उसके काफी दिनों से मानसिक बीमार रहने की सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed