फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   death by train

बाघराय के युवक की अलीगढ़ में ट्रेन से गिरकर मौत

Sat, 20 Jul 2019 10:24 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
death by train
बाघराय के बारौं बुधई का पुरवा में अलीगढ़ में युवक की मौत पर जुटे ग्रामीण। - फोटो : PRATAPGARH
बाघराय के युवक की अलीगढ़ में ट्रेन से गिरकर मौत
विज्ञापन

सूचना घर पहुंचने पर परिजनों में मची चीखपुकार
अमर उजाला ब्यूरो
बाघराय। अमृतसर जा रहा युवक संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने उसकी पहचान कर घर पर सूचना दी। जानकारी पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। इसके साथ ही ग्रामीणों के साथ परिजन घटना स्थल के लिए रवाना हो गए।

बाघराय थाना क्षेत्र के बारौ बुधयी का पुरवा गांव निवासी रमेश कुमार उर्फ चुलबुल (30) पुत्र राम आधार यादव अमृतसर शहर में पेट्रोल टंकी पर नौकरी करता था। अभी इन दिनों घर आया हुआ था। शुक्त्रस्वार को दिन में 11 बजे वह घर से प्रयागराज के लिए निकला। इसके बाद प्रयागराज से अमृतसर के लिए ट्रेन पकड़ ली। रास्ते में अलीगढ़ के पास थाना मारडा के पास वह संदिग्ध दशा में ट्रेन से गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजवाया। इसके बाद उसके पास से मिले कागजों के आधार पर परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। हालांकि परिजन अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए। मृतक रमेश परिवार का अकेला कमाने वाला था। मृतक रमेश के दो छोटी बच्ची और एक बच्चा है। उसके पिता राम आधार, माता अमरावती व पत्नी सुनीता का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed