फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Deadly attack on salesman of liquor shop, snatched money

सरेआम शराब की दुकान के सेल्समैन पर जानलेवा हमला, छीने रुपये

Tue, 27 Sep 2022 07:42 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 07:42 PM IST
सार

रामगंज बाजार में मंगलवार की सुबह घर से निकले बीयर की दुकान के सेल्समैन पर कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।सीओ पट्टी दिलीप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Deadly attack on salesman of liquor shop, snatched money
रामगंज बाजार में व्यापारी से मारपीट के बाद विरोध में बंद दुकानें। संवाद - फोटो : PRATAPGARH

विस्तार

रामगंज बाजार में मंगलवार की सुबह घर से निकले बीयर की दुकान के सेल्समैन पर कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से आक्रोशित व्यापारी रामगंज-दाउदपुर मार्ग पर धरने पर बैठ गए। जिससे आवागमन ठप हो गया।
विज्ञापन

जाम के बाद देखते ही देखते सड़क के दोनों तरफ जमा लग गया। हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की नकल मिलने के बाद व्यापारी सड़क से उठने के लिए राजी हुए। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के रामगंज बाजार में राकेश जायसवाल किराने का कारोबार करते हैं। वह सुलतानपुर जनपद के मुनीपुर के प्रधान भी हैं।
विज्ञापन

कारोबार उनका भाई सुभाषचंद्र जायसवाल संभालता है। छोटा भाई रत्नेश जायसवाल (42) सैफाबाद में बीयर की दुकान पर सेल्समैन है। मंगलवार को वह सैफाबाद जाने के लिए घर से निकला था। बाजार में ही कुछ लोगों ने उस पर लाठी डंडे व धारदार हथियार से हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाजार के लोग बीचबचाव करने का साहस तक नहीं जुटा सके। रत्नेश को अधमरा छोड़ हमलावर चले गए। परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। लहूलुहान रत्नेश की हालत देख आक्रोशित व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर सड़क पर उतर आए।
पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नगर पंचायत कार्यालय में तोड़फोड़ की। व्यापारी रामगंज-दाउदपुर मार्ग पर ही धरने पर बैठ गए। जिससे वाहनों का आवागमन बंद हो गया। सूचना पर देवसरा पुलिस मौके पर पहुंची। सड़क पर धरना दे रहे व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया, मगर वे हमलावरों की गिरफ्तारी की जिद पर अड़े थे।
पीड़ित सेल्समैन के भाई सुभाष की तहरीर पर पुलिस ने मानापुर निवासी विनय सिंह, वीर प्रताप सिंह, प्रियम सिंह, रोहित सिंह, विवेक सिंह, राज सिंह, अंकित सिंह, वेद प्रकाश सिंह व पांच अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला और 5625 रुपये लूटने का मुकदमा दर्ज कर लिया। एफआईआर की नकल मिलने के बाद व्यापारियों ने करीब छह घंटे बाद धरना समाप्त करते हुए अपनी दुकानें खोलीं।

सीओ पट्टी दिलीप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। सेल्समैन की हालत में सुधार है। तनाव को देखते हुए बाजार में फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed