फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Deadly attack on advocate, ruckus during medical

अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, मेडिकल के दौरान बवाल

Fri, 09 Aug 2019 11:54 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on advocate, ruckus during medical
marpeet
पुरानी रंजिश को लेकर अधिवक्ता पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। आसपास के लोगों के दौडने पर उनकी जान बची। घायल अधिवक्ता के मेडिकल को लेकर सीएचसी रानीगंज में कुछ लोगों ने हंगामा काटा। पर्चा फाड़ डाला गया और चिकित्सक से अभद्रता की। पुलिस को भी लोगों ने खरीखोटी सुनाई।
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र के जमुनीपुर निवासी अधिवक्ता जयेन्द्रनाथ उपाध्याय शुक्रवार की सुबह रानीगंज तहसील जा रहे थे। पुरानी रंजिश के चलते दंादूपुर मोड़ पर कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आरोपियों ने उन पर हमला बोल दिया। लाठी डंडे से जमकर पीटा गया। आसपास के लोगों के दौडने पर आरोपी भाग निकले। राहगीरों ने घायल अधिवक्ता को थाने पर पहुंचाया। घटना की जानकारी होने पर रानीगंज तहसील में मौजूद अधिवक्ता थाने पर पहुंचे। पुलिस ने आनन फानन में घायल अधिवक्ता को सीएचसी भेजा। लोगों की मानें तो कुछ लोगों ने ड्यूटी पर मौजूद डाक्टर के साथ अभद्रता करते हुए पर्चा फाड़ दिया।
विज्ञापन

उनका कहना था कि मेडिकल ठीक से नहीं किया जा रहा है। अभद्रता के बाद डॉक्टर जलालुद्दीन ने मेडिकल करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद लोग पुलिस की मौजूदगी में हंगामा करते हुए स्वास्थ्य कर्मचारियों से अभद्रता करने लगे। सीएचसी पहुंचकर पुलिस मामले को सुलझाने का प्रयास करने लगी। वहां पहुंचे अधिवक्ता पुलिस ने डाक्टर के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। कुछ सीनियर अधिवक्ताओं के हस्तक्षेप के बाद दूसरे डाक्टर से घायल अधिवक्ता का मेडिकल कराया गया। इसके बाद घायल वकील को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्यूटी छोडक़र चले गए डाक्टर
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लोगों के हंगामे व अभद्र व्यवहार से दुखी डाक्टर जलालुद्दीन व डाक्टर राजीव द्विवेदी अस्पताल छोडक़र घर चले गये। उनका कहना था कि जनता की सेवा करने बाद भी गाली मिले। ऐसी हालत में काम नहीं हो सकता। सुरक्षा मिलने के बाद ही काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed