{"_id":"6486296ab049a49b77029149","slug":"dead-body-thrown-after-killing-a-young-man-who-came-out-for-invitation-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-238-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: निमंत्रण के लिए निकले युवक की हत्या कर फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: निमंत्रण के लिए निकले युवक की हत्या कर फेंका शव
Mon, 12 Jun 2023 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 12 Jun 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
फोटो-19
निमंत्रण के लिए निकले युवक की हत्या कर फेंका शव
-नवाबगंज के बरियावां नाले में शव मिलने से सनसनी, मोबाइल गायब
संवाद न्यूज एजेंसी
परियावां। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बरियावां गांव में नाले में रविवार की सुबह एक युवक का रक्तरंजित शव पड़ा मिला। उसकी शिनाख्त ऊंचाहार क्षेत्र के हमीदपुर बड़ागांव के रहने वाले झूरीलाल (38) के रूप में की गई है। मौके पर भीड़ जुटी थी। खबर मिलने पर युवक के परिजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंचे।
हमीदपुर बड़ागांव निवासी झूरीलाल शनिवार दोपहर साइकिल से अपनी बहन निशा के घर किशुनदासपुर आम पहुंचाने गया था। शाम करीब साढ़े छह बजे वह निमंत्रण में जाने की बात बहन से कहते हुए साइकिल लेकर निकल पड़ा। देर रात तक उसके घर न पहुंचने पर पत्नी शिवकुमारी खोजबीन करने लगी।
झूरीलाल का मोबाइल बंद था। रविवार की सुबह नवाबगंज थाना क्षेत्र के बरियावां गांव के किल किल्हा नाले के पास झूरीलाल का रक्तरंजित शव मिला। मृतक की सास प्रेमा देवी ने घटना की जानकारी बेटी शिवकुमारी को दी। जिसके बाद घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस परिवार के लोगों से हत्या की वजह जानने का प्रयास करती रही। उसकी साइकिल व मोबाइल मौके पर नहीं मिले।
हत्या की जानकारी पर सीओ कुंडा अजीत सिंह भी मौके पर पहुंचे। मृतक की पत्नी शिवकुमारी की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपियों की तलाश कर रही है। एएसपी पश्चिमी रोहित मिश्रा ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। घर व रिश्तेदारी में रंजिश खंगालने के साथ ही मोबाइल की काॅल डिटेल आने के बाद घटना की तह तक पहुंचा जा सकेगा।
इनसेट-- -- -- -
सीमा विवाद में उलझी रही दो थानों की पुलिस
झूरीलाल की हत्या के बाद शव नाले में मिलने की जानकारी पर नवाबगंज व मानिकपुर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल की घेराबंदी कर फारेंसिक टीम के आने का इंतजार होता रहा। इस दौरान दोनों थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। हालांकि सीओ के पहुंचने के बाद घटनास्थल नवाबगंज थाना क्षेत्र में होने की बात सामने आई। जिसके बाद मानिकपुर पुलिस ने राहत की सांस ली।

इनसेट