फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Dead body on the road for compensation

छात्रा के शव को सड़क पर रखकर लगाया जाम

Wed, 05 Feb 2020 12:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Dead body on the road for compensation
Dead body on the road for compensation - फोटो : PRATAPGARH
फसल की सुरक्षा के लिए खेत में लगाई गई बाड़ में उतारे गए करंट से छात्रा की मौत पर बवाल हो गया। मंगलवार को परिजनों ने सड़क पर शव रखकर मुआवजे और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। हंगामे के चलते करीब घंटे तक यातायात बाधित रहा। सूचना पर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष व थानाध्यक्ष जेठवारा के आश्वासन दिए जाने के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए छात्रा का शव लेकर गए।
विज्ञापन

जेठवारा थाना क्षेत्र खटवारा निवासी मुन्नालाल की बेटी खुशी पटेल (13) की रविवार की शाम खेत में पालक काटने गई थी। लौटते समय झलिहन का पुरवा खटवारा निवासी शेष नारायण, सतीश व नारायण तिवारी के आलू की खेत में लगे बाड़ की करंट की चपेट में आने से खुशी की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। प्रशासन की ओर से परिजनों को आर्थिक मदद भी नहीं मिली, जिससे आक्रोशित परिजनों ने मंगलवार की सुबह खुशी का शव बाबूगंज-डेरवा मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर जेठवारा थानाध्यक्ष पहुंची। सभी को समझाने का प्रयास किया लेकिन परिजन दस लाख की आर्थिक मदद और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। बाद में भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र व जेठवारा थानाध्यक्ष ने किसी तरह परिजनों को समझाबुझाकर शांत कराया। इसके बाद लोगों ने सड़क पर रखा ड्रम व लकड़ी हटाकर शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। इसके बाद आवागमन बहाल हो सका। पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली विभाग ने दर्ज कराया मुकदमा
जेई शीलवंत सिंह ने नारायणदत्त तिवारी, शेषनारायण तिवारी और सतीश तिवारी पर कार्रवाई के लिए थाना पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

करंट लगने से मृत किशोरी खुशी पटेल। फाइल फोटो

करंट लगने से मृत किशोरी खुशी पटेल। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed