फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Dead body of youth found hanging from tree in suspicious condition

संदिग्ध दशा मे फंदे से लटकता मिला युवक का शव, कोहराम

Fri, 04 Feb 2022 07:51 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 07:51 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found hanging from tree in suspicious condition
Dead body of youth found hanging from tree in suspicious condition
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के डीहमेहंदी बाबूगंज मादीपुर निवासी विजय सरोज उर्फ गुड्डू (32) का शव शुक्रवार सुबह घर से कुछ दूरी पर बाग में पेड़ से लटकता मिला। इसकी जानकारी होने पर सनसनी फैल गई। परिजन उसकी हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

डीहमेहंदी गांव निवासी पंडोही सरोज के दो बेटों विजय बड़ा था। वह फर्रुखाबाद में ईंट-भट्ठों पर काम करता था। उसका छोटा भाई संतलाल सरोज दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद है। विजय उसकी जमानत कराने के लिए कुछ दिनों पहले घर आया था। बृहस्पतिवार देर शाम वह किसी काम से सगरासुंदरपुर बाजार गया था। रात करीब आठ बजे वह पैदल ही घर लौट रहा था। चंदापुर गांव पहुंचने पर उसने घरवालों को फोनकर बताया कि रास्ते में कुछ अज्ञात व्यक्ति उसके पीछे लगे हैं।
विज्ञापन

घर से जल्द किसी को भेज दो। हमारे साथ अनहोनी हो सकती है। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। इस पर परिजनों ने लालगंज पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने विजय कुमार के मोबाइल पर फोन किया, लेकिन उसका नंबर बंद बता रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रातभर पुलिस व परिजन विजय की तलाश करते रहे। शुक्रवार सुबह घर से कुछ दूरी पर स्थित बाग में उसका शव पेड़ से लटकता मिला। इसकी जानकारी होने परिवारीजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed