{"_id":"63e8223002edc027c30766c4","slug":"dead-body-of-woman-found-inside-house-in-suspicious-condition-accused-of-murder-by-poisoning-pratapgarh-news-c-3-1-53975-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: संदिग्ध दशा में घर के अंदर मिला महिला का शव, जहर पिलाकर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: संदिग्ध दशा में घर के अंदर मिला महिला का शव, जहर पिलाकर हत्या का आरोप
Sun, 12 Feb 2023 04:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sun, 12 Feb 2023 04:48 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध दशा में घर के भीतर महिला का शव मिलने पर पति सहित बेटे ने रिश्तेदार पर जहर पिलाकर हत्या का आरोप लगाया है। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, लेकिन मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर बिसरा प्रिजर्व कर प्रयोगशाला में भेजा गया है। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के अतरवारी गांव का रामअवतार लकवाग्रस्त हैं।
ऐसे में वह बिस्तर पर ही रहते हैं। चारपाई पर पड़े पति ने शुक्रवार की दोपहर पत्नी द्रोपदी 45 को आवाज लगाई, कोई जवाब नहीं मिला। कुछ देर बाद पड़ोसियों के आने पर द्रोपदी का घर के भीतर कमरे में शव मिला। मामले की जानकारी पर कानपुर में ईंट- भट्ठे पर मजदूरी कर रहा बड़ा बेटा दीपक, पवन, मोहित व अरुण शनिवार को घर पहुंचे तो मामले की शिकायत पुलिस से की गई।
पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम हाऊस पर मौजूद मृतिका के बेटे दीपक का आरोप है कि दो वर्ष पहले आबादी की जमीन का बैनामा उसकी मां के नाम पर हुआ था। इसी बैनामा की जमीन पर पड़ोस गांव का रिश्तेदार अपना हक जता रहा था।
विज्ञापन
आरोपी रिश्तेदार मृतिका के घर पहुंचकर एक माह से विवाद भी कर रहा था। आरोप है कि आरोपी ने धोखे से जहर पिलाकर हत्या कर दी है। मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोट का निशान नहीं मिला है, लेकिन मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर बिसरा प्रिजर्व कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।