फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Dead body of old man missing on Janmashtami found in well

Pratapgarh News: जन्माष्टमी के दिन गायब वृद्ध का शव कुएं में मिला

Mon, 11 Sep 2023 09:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 11 Sep 2023 09:15 PM IST
विज्ञापन
Dead body of old man missing on Janmashtami found in well
आसपुर देवसरा थाने के अमरगढ़ कोट के समीप कुंए में वृद्ध का शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस। सं

विज्ञापन
दुर्गंध उठने पर ग्रामीणों को हुई जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
आसपुर देवसरा। जन्माष्टमी के दिन शुक्रवार को घर से गायब पंचम (70) का शव सोमवार को अमरगढ़ कोट के पुराने कुएं में उतराता मिला। परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे।

आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के गोदलपट्टी निवासी पंचम शुक्रवार की शाम घर से अमरगढ़ बाजार जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन देर रात तक नहीं लौटे। परिजन उसकी तलाश करने लगे। शनिवार को शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली। सोमवार की सुबह अमरगढ़ कोट की ओर से गुजरने के दौरान पुराने कुएं से दुर्गंध उठती मिली। कुएं में देखा तो शव उतरा रहा था। सूचना मिलने पर सीओ दिलीप सिंह फोर्स के साथ पहुुंचे। ग्रामीणों की मदद से फायरब्रिगेड की टीम ने शव को बाहर निकलवाया। उसकी पहचान पंचम के रूप में हुई। उनके तीन बेटे हैं। वह अपनी पत्नी इतवारी के साथ बेटों से अलग रहता था। सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

आसपुर देवसरा थाने के अमरगढ़ कोट के समीप कुंए में वृद्ध का शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस। सं

आसपुर देवसरा थाने के अमरगढ़ कोट के समीप कुंए में वृद्ध का शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस। सं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed