{"_id":"6126896d8ebc3e79f02a1ce8","slug":"dead-body-of-iti-student-found-hanging-pratapgarh-news-ald31419479","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ में फांसी पर लटकता मिला आईटीआई छात्र का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ में फांसी पर लटकता मिला आईटीआई छात्र का शव
Thu, 26 Aug 2021 04:14 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 04:14 PM IST
सार
इस पर उसने सीढ़ी लगाकर रोशनदान से अंदर झांका। हेमंत का शव फंदे पर लटकता देखकर वह सन्न रह गया। उसके शोर मचाने पर घर के अन्य लोग भागकर पहुंचे। थोड़ी ही देर में आसपास के लोग भी आ गए।
विज्ञापन
मृतक हेमंत कोरी। फाइल फोटो
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संदिग्ध परिस्थितियों में आईटीआई छात्र का शव फांसी पर लटकता मिला। इसकी जानकारी मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लालगंज कोतवाली के कोठार मंगोलपुर परमा का पुरवा निवासी हेमंत कोरी (20) पुत्र राजेंद्र कुमार क्षेत्र के अंजना पॉलीटेक्निक कॉलेज में आईटीआई का छात्र था। मंगलवार की रात वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। देर रात उसका चाचा मिठ्ठूलाल किसी काम से कमरे का दरवाजा खुलवाने लगा, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
इस पर उसने सीढ़ी लगाकर रोशनदान से अंदर झांका। हेमंत का शव फंदे पर लटकता देखकर वह सन्न रह गया। उसके शोर मचाने पर घर के अन्य लोग भागकर पहुंचे। थोड़ी ही देर में आसपास के लोग भी आ गए। आननफानन दरवाजा तोड़कर ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा गया। परिजन छात्र के शव से लिपटकर बिलखने लगे। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेेज दिया। परिजनों की ओर से इत्तेफाकिया घटना की तहरीर दी गई है। सीओ जगमोहन सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन